सरपंच ने महिला से जंगल में किया दुराचार, 2 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 26 Oct, 2018 11:44 PM

panchayat head rape from woman in forest

हिमाचल-हरियाणा सीमा पर लालढांग के जंगल में एक व्यक्ति ने एक महिला के साथ दुराचार किया। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने 2 लोगों के खिलाफ  दुराचार का मामला दर्ज कर उनको गिरफ्तार कर लिया है।

पांवटा साहिब: हिमाचल-हरियाणा सीमा पर लालढांग के जंगल में एक व्यक्ति ने एक महिला के साथ दुराचार किया। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने 2 लोगों के खिलाफ  दुराचार का मामला दर्ज कर उनको गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से 5 दिन का पुलिस रिमांड मिला है। जानकारी के अनुसार महिला के साथ सरपंच ने दुराचार की घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि महिला के पहले पति की मौत हो चुकी थी, जिसके बाद उसने दूसरी शादी की। शादी के बाद महिला राशनकार्ड में दूसरे पति का नाम दर्ज करवाना चाहती थी। 

कार में बिठाकर जंगल में ले गए आरोपी
इसके बाद स्थानीय डिपो होल्डर व सरपंच सुभाष महिला को एक कार में बिठाकर पांवटा साहिब के लालढांग के जंगल में ले गए जहां सुभाष ने उससे दुराचार किया। दुराचार की घटना के बाद पीड़ित महिला बड़ी मुश्किल से वहां से भागकर पांवटा साहिब पुलिस थाने पहुंची। पुलिस ने दोनों आरोपियों को यमुनानगर के खिजराबाद से हिरासत में लिया है। 

मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस 
पांवटा साहिब के डी.एस.पी. प्रमोद चौहान ने मामले कि पुष्टि करते हुए बताया कि एक महिला ने हरियाणा के 2 लोगों के खिलाफ  दुराचार की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर 2 लोगों के खिलाफ  दुराचार का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!