महिला प्रधान का डोला ईमान, एक लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 30 May, 2019 08:53 PM

panchayat head arrest with bribe

जिला कांगड़ा के बैजनाथ उपमंडल की संसाल पंचायत की प्रधान को विजीलैंस टीम ने एक लाख रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में पंचायत घर से गिरफ्तार किया है। एस.पी. विजीलैंस नॉर्थ रेंज धर्मशाला अरुल कुमार ने बताया कि उक्त प्रधान पर बैजनाथ के एक ठेकेदार ने करीब 5...

बैजनाथ/पपरोला (सुधीर/गौरव): जिला कांगड़ा के बैजनाथ उपमंडल की संसाल पंचायत की प्रधान को विजीलैंस टीम ने एक लाख रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में पंचायत घर से गिरफ्तार किया है। एस.पी. विजीलैंस नॉर्थ रेंज धर्मशाला अरुल कुमार ने बताया कि उक्त प्रधान पर बैजनाथ के एक ठेकेदार ने करीब 5 लाख रुपए के बिल की अदायगी की एवज में एक लाख रुपए मांगने का आरोप लगाया था। उसने इसकी शिकायत विजीलैंस में की थी। वीरवार को विजीलैंस टीम ने डी.एस.पी. रणधीर सिंह की अगुवाई में आरोपी पंचायत प्रधान को रंगे हाथों धर दबोचा।

ठेकेदार के माध्यम से करवाया था सड़क का काम

बताया जा रहा है कि पंचायत में संसाल से थाथी गांव में जिला परिषद के माध्यम से आई 5 लाख की धनराशि से एक सड़क का निर्माण होना था। इस काम को पहले प्रधान खुद करवाना चाह रही थी लेकिन बाद में लोगों के विरोध को देखते हुए इस काम को ब्लॉक के माध्यम से एक ठेकेदार से करवाया गया। काम पूरा होने पर ठेकेदार ने पंचायत प्रधान को अपने 4.93 लाख रुपए के बिल मार्च महीने में दिए लेकिन पंचायत प्रधान पैसे के भुगतान के लिए आनाकानी करनी लगी और रिश्वत की मांग कर डाली।

कल कोर्ट में पेश की जाएगी महिला आरोपी

ठेकेदार ने 1 लाख रुपए देने की हामी भरी और इस बारे विजीलैंस को भी बता दिया। इसके बाद विजीलैंस ने उक्त महिला प्रधान को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। विजीलैंस के एस.पी. अरुल कुमार ने बताया कि उक्त आरोपी महिला को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!