Edited By Kuldeep, Updated: 21 Jan, 2019 11:03 PM
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सोमवार को नगरोटा बगवां नहीं आ सके। मुख्यमंत्री ने नगरोटा में एक कार्यक्रम में भाग लेना था।
पालमपुर (मुनीष): मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सोमवार को नगरोटा बगवां नहीं आ सके। मुख्यमंत्री ने नगरोटा में एक कार्यक्रम में भाग लेना था। मुख्यमंत्री सोमवार को धर्मशाला से हैलीकॉप्टर के माध्यम से बिलासपुर पहुंचे थे, वहां एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद उनका दोपहर 3 बजे पालमपुर आने का कार्यक्रम बना। इसके लिए बाकायदा पालमपुर में पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया और कई अधिकारी सी.एम. का स्वागत करने कृषि वि.वि. के मैदान में पहुंच गए। इसके अलावा मुख्यमंत्री के वाहन भी पालमपुर पहुंच गए। कुछ देर बाद पता चला कि सी.एम. का हैलीकॉप्टर अब मौसम की वजह से पालमपुर नहीं बल्कि गग्गल एयरपोर्ट में उतरेगा। इसके बाद सी.एम. ने नगरोटा बगवां आना था लेकिन बाद में मौसम खराब होने से सी.एम. शिमला पहुंच गए। अब सी.एम. मंगलवार को संसारपुर टैरेस के दौरे पर आएंगे।