कांगड़ा में महिला की कोरोना से माैत, 15 नए मरीज आए सामने

Edited By Jinesh Kumar, Updated: 21 Oct, 2020 06:50 PM

palampur corona infected woman dies 15 new corona case in kangra

जिला कांगड़ा के पालमपुर स्थित विवेकानंद मेडिकल इंस्टीच्यूट में उपचाराधीन महिला की मौत हो गई। महिला गंभीर बीमारी के चलते स्वास्थ्य संस्थान में उपचाराधीन थी तथा कोविड-19 संक्रमित भी पाई गई थी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डा. गुरदर्शन गुप्ता ने...

धर्मशाला (तनुज): जिला कांगड़ा के पालमपुर स्थित विवेकानंद मेडिकल इंस्टीच्यूट में उपचाराधीन महिला की मौत हो गई। महिला गंभीर बीमारी के चलते स्वास्थ्य संस्थान में उपचाराधीन थी तथा कोविड-19 संक्रमित भी पाई गई थी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डा. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि पालमपुर के घरुं निवासी 56 वर्षीय महिला को विवेकानंद मेडिकल इंस्टीच्यूट में 13 अक्तूबर को गंभीर बीमारियों के चलते उपचार के लिए लाया गया था। महिला का 14 अक्तूबर को आप्रेशन भी किया गया था। महिला की कोरोना सैंपल की रिपोर्ट 20 अक्तूबर को पॉजिटिव पाई गई थी। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह महिला की मौत हो गई। इसके अलावा जिला कांगड़ा में बुधवार को 15 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं।

सीएमओ ने बताया कि धर्मशाला के सिद्धबाड़ी का 71 वर्षीय व्यक्ति, पालमपुर के नछीन बूंदला की 32 वर्षीय महिला, चंदपुर का 32 वर्षीय व्यक्ति, नूरपुर के वार्ड नंबर-9 का 24 वर्षीय युवक, फतेहपुर के रैहन की 26 वर्षीय युवती, पालमपुर के भवारना की 40 वर्षीय महिला तथा भट्टू समूला का 49 वर्षीय कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, जयसिंहपुर की 60 वर्षीय महिला, टीएमसी में उपचाराधीन चंबा जिला की 72 वर्षीय महिला, कांगड़ा की 39 वर्षीय महिला, महाकाल के पलेटा मोलग का 53 वर्षीय व्यक्ति, 94 वर्षीय बुजुर्ग, पालमपुर के डरोह का 70 वर्षीय व्यक्ति, ज्वालामुखी के सिहोरपेंन का 75 वर्षीय व्यक्ति तथा थुरल का 39 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को 53 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। जिला कांगड़ा में मौजूदा समय में कोरोना संक्रमित 203 एक्टिव मामले हैं तथा अभी तक 59 मरीजों की मृत्यु भी हो चुकी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!