Edited By Punjab Kesari, Updated: 17 Jul, 2017 08:37 PM
पालमपुर थाना के तहत घुग्गर में नाबालिगा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की ने पालमपुर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।
पालमपुर : पालमपुर थाना के तहत घुग्गर में नाबालिगा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की ने पालमपुर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार किया है तथा भारतीय दंड संहिता 354 व 354 व 8 पोकसो एक्ट के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी। डी.एस.पी. विकास धीमान ने बताया कि उपरोक्त लड़की अपनी मां के साथ घुग्गर में रहती थी तथा यह आरोपी भी अक्सर यहां आता जाता रहता है। ऐसे ही बीती रात को आरोपी घर आया तो उपरोक्त लड़की की मां उस समय घर में नहीं थी। जिस पर आरोपी ने नाबालिग लड़की को अकेले पाकर उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। जिस पर नाबालिगा ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी तथा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।