Edited By Ekta, Updated: 03 Nov, 2019 04:04 PM
रातों-रात करोड़पति बनने के सपने तो हर कोई देखता है, लेकिन इस सपने का साकार होना हर किसी के हाथ में नहीं है और किसकी किस्मत कब कहां चमक जाए किसे पता। ऐसा ही कुछ ऊना जिला के गांव चुरुडु में रहने वाले संजीव कुमार के साथ हुआ। संजीव कुमार पेंटर, प्लंबर...
ऊना (अमित): रातों-रात करोड़पति बनने के सपने तो हर कोई देखता है, लेकिन इस सपने का साकार होना हर किसी के हाथ में नहीं है और किसकी किस्मत कब कहां चमक जाए किसे पता। ऐसा ही कुछ ऊना जिला के गांव चुरुडु में रहने वाले संजीव कुमार के साथ हुआ। संजीव कुमार पेंटर, प्लंबर और इलैक्ट्रिशियन का काम करता है। वह पंजाब स्टेट के दिवाली लॉटरी बंपर में अढ़ाई करोड़ की राशि का पहला इनाम हासिल हुआ है।
संजीव कुमार पिछले 3 वर्षों से लॉटरी डालकर अपनी किस्मत को अजमा रहा था और आखिरकार इस बार भगवान ने उसकी किस्मत में अढ़ाई करोड़ रुपए की लॉटरी का इनाम दे ही दिया। उसने बताया कि वो पीजीआई चंडीगढ़ में अपने बेटे का चैकअप करवाकर वापिस आ रहा था तभी नंगल पंजाब में बस अड्डे के पास उसने लॉटरी का स्टाल देखा और ए और बी सीरीज की दो लॉटरी टिकट खरीद ली। इनमें से एक लॉटरी संजीव ने खुद चुनी जबकि एक लॉटरी उसने अपने बेटे के हाथ से निकलवाई। जो लॉटरी की टिकट संजीव के बेटे ने चुनी थी उसी टिकट पर इनाम निकला है।
संजीव की माने तो अभी तक उसने इनामी राशि को खर्च करने की कोई योजना तैयार नहीं की है लेकिन संजीव इनामी राशि को अपने बच्चो के भविष्य और खुद का व्यवसाय करने पर खर्च करने की योजना बना रहा है। उसके घर पत्नी और एक बेटा और एक बेटी है। संजीव की माने तो उसने कभी नहीं सोचा था कि उसे इतनी बड़ी इनामी राशि निकलेगी। उसके पिता किशोरी लाल ने कहा कि उसने अपने बेटों को बिजली और प्लंबर का काम सिखाया और उसके बेटे अपने काम को दिल लगाकर करते है। वहीँ किशोरी लाल ने बेटे संजीव को इनामी राशि का सही से उपयोग करने की भी नसीहत दी है।