दर्दनाक हादसा : श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी पेड़ से टकराई, 4 की मौत-3 घायल

Edited By Vijay, Updated: 30 Aug, 2018 07:02 PM

painful incident car collided with tree death of 4 3 injured

जिला बिलासपुर के अंतर्गत आते चंडीगढ़-मनाली एन.एच. 205 पर गंभर पुल के समीप हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय मार्ग चंडीगढ़-मनाली पर गंभर पुल के पास एक गाड़ी पेड़ से जा टकराई।

बिलासपुर (मुकेश): जिला बिलासपुर के अंतर्गत आते चंडीगढ़-मनाली एन.एच. 205 पर गंभर पुल के समीप हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय मार्ग चंडीगढ़-मनाली पर गुरुवार शाम के समय गंभर पुल से थोड़ा पीछे एक गाड़ी (पी.बी.08बीएच-5257) अनियंत्रित होकर सफेदे के पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
PunjabKesari
इस हादसे में गाड़ी में सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पी.एच.सी. स्वारघाट में प्राथमिक चिकित्सा के बाद एफ.आर.यू. नालागढ़ रैफर कर दिया गया। गाड़ी में कुल 8 लोग सवार थे जबकि एक व्यक्ति पूर्ण रूप से सुरक्षित है। उपरोक्त सभी लोग पंजाब के कपूरथला से सम्बन्ध रखते हैं।
PunjabKesari
हादसे में इनकी हुई मौत और ये हुए घायल
मृतकों की पहचान सुखदेव सिंह (50) पुत्र दीदार सिंह व शीतल सिंह (60) पुत्र दर्शन सिंह निवासी गांव सैफलाबाद तहसील व जिला कपूरथला पंजाब, गुरदीप सिंह (55) पुत्र महेंद्र सिंह व सुखा सिंह (60) निवासी फैजलाबाद तहसील व जिला कपूरथला पंजाब के रूप में हुई है जबकि कश्मीर सिंह (60) पुत्र साधू सिंह ,जीत सिंह (50) पुत्र महेंद्र सिंह, सुखदेव सिंह (50) पुत्र परमजीत सिंह निवासी गांव सैफलाबाद तहसील व जिला कपूरथला पंजाब बुरी तरह से घायल हुए है जबकि प्यारा सिंह सुरक्षित बच गया है  उपरोक्त सभी लोग आनंदपुर साहिब से मणिकर्ण की तरफ जा रहे थे कि रास्ते में यह हादसा पेश आ गया। मौके पर डी.एस.पी. नयनादेवी संजय शर्मा, थाना प्रभारी स्वारघाट संजय कुमार व पुलिस टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है।
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!