दर्दनाक हादसा : 100 मीटर खाई में गिरी बोलैरो, चालक की मौत

Edited By Punjab Kesari, Updated: 13 Sep, 2017 08:37 PM

painful incident  bolero fall into 100 meter ditch  death of driver

उपमंडल रामपुर के अंतर्गत गंधार नाला के पास एक बोलैरो कैंपर के खाई में गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया है।

रामपुर बुशहर: उपमंडल रामपुर के अंतर्गत गंधार नाला के पास एक बोलैरो कैंपर के खाई में गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया है। मृतक की पहचान चालक विनोद कुमार खौश (25) पुत्र धर्मप्रकाश गांव मंझाली, तहसील रामपुर और घायल की पहचान अर्जुन सिंह (24) पुत्र चमन लाल गांव कुहल के रूप में हुई है। घायल को बेहोशी की हालत में खनेरी अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। जानकारी के अनुसार यह हादसा रात्रि करीब 8 बजे बीथल से कुहल सड़क मार्ग के गंधार नाला के पास हुआ है। बोलैरो कैंपर अनियंत्रित होकर सड़क मार्ग से करीब 100 मीटर नीचे खाई में गिर गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत परिजनों को सौंप दिया है। डी.एस.पी. रामपुर देव कुमार नेगी ने दुर्घटना की पुष्टि की है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!