दर्दनाक हादसा : बोलैरो कैंपर खाई में गिरी, 1 की मौत-2 घायल

Edited By Vijay, Updated: 19 Jul, 2018 09:17 PM

painful incident  bolero camper fall into ditch death of one 2 injured

सगरौठी-टिकरी मार्ग पर शामठा में हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 2 अन्य घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक बुधवार को एक बोलैरो कैंपर (एच.पी. 63ए-5013) रात के समय टिकरी से नेरवा की तरफ आ रही थी।

नेरवा: सगरौठी-टिकरी मार्ग पर शामठा में हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 2 अन्य घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक बुधवार को एक बोलैरो कैंपर (एच.पी. 63ए-5013) रात के समय टिकरी से नेरवा की तरफ आ रही थी। इस दौरान रात 10 बजे के करीब गाड़ी शामठा स्कूल के समीप दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी। गाड़ी में 3 लोग सवार थे व इनमें से 2 को गंभीर चोटें आईं व एक मामूली रूप से घायल हो गया। जब घायलों को नेरवा अस्पताल लाया जा रहा था तो इस दौरान संधीर (36) पुत्र जोगी राम गांव बजाह डाकघर टिकरी तहसील नेरवा ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।


गंभीर रूप घायल व्यक्ति आई.जी.एम.सी. रैफर
वहीं गंभीर घायल राजेश (25) पुत्र लायक राम निवासी आरा, डाकघर टिकरी को नेरवा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद आई.जी.एम.सी. शिमला रैफर कर दिया गया जबकि घायल सुनील (26) पुत्र पारस राम निवासी गांव व डाकघर टिकरी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। तहसीलदार नेरवा ऋ षभ शर्मा ने प्रशासन की तरफ से मृतक के परिजनों को 10 हजार रुपए व घायल राजेश को 5 हजार रुपए की फौरी राहत प्रदान की है। डी.एस.पी. चौपाल संतोष शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!