Edited By Jinesh Kumar, Updated: 22 Sep, 2018 07:36 PM
शुक्रवार देर रात नगरोटा बगवां-पठियार सम्पर्क मार्ग पर चाहड़ी में हुई कार दुर्घटना में नगर परिषद के वार्ड नम्बर-4 निवासी सुरेश कुमार (26) पुत्र मोहन लाल की मौत हो गई जबकि कार चालक सहित 4 युवक घायल हो गए।
नगरोटा बगवां: शुक्रवार देर रात नगरोटा बगवां-पठियार सम्पर्क मार्ग पर चाहड़ी में हुई कार दुर्घटना में नगर परिषद के वार्ड नम्बर-4 निवासी सुरेश कुमार (26) पुत्र मोहन लाल की मौत हो गई जबकि कार चालक सहित 4 युवक घायल हो गए। सभी घायलों को तुरन्त टांडा मैडीकल कालेज भर्ती करवाया गया जहां कार चालक हनीश कुमार पुत्र बुधराम का उपचार चल रहा है तथा बाकी घायलों को उपचार के उपरांत छुट्टी दे दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरेश कुमार अपने चाचा के 2 लड़कों के साथ शादी समारोह में भाग लेकर वापस अपने घर कार (एच.पी.40डी- 4760) में लौट रहा था कि चाहड़ी में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे ईंटों के ढेर से टकरा गई, जिससे कार की अगली सीट पर बैठा सुरेश कुमार बुरी घायल हो गया। कार में 5 युवक सवार थे।
घायल युवक ने टांडा ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम
रात को जोर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और घायलों को कार से निकाला। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व घायलों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए तथा घायलों को तुरन्त टांडा मैडीकल कालेज ले गए। टांडा ले जाते समय एक घायल सुरेश कुमार नें रास्ते में ही दम तोड़ दिया। स्थानीय पुलिस नें कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन आरम्भ कर दी है। डी.एस.पी. कांगड़ा पूर्ण चंद नें इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि पुलिस ने टांडा मैडीकल कालेज में पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत शव उसके परिजनों को सौंप दिया है।