Edited By Kuldeep, Updated: 24 Jun, 2019 04:08 PM
पधर उपमंडल की पंचायत सियून के सकरोग गांव का एक 65 वर्षीय वृद्ध जंगल में मृत हालत में मिला है।
पधर, (ब्यूरो): पधर उपमंडल की पंचायत सियून के सकरोग गांव का एक 65 वर्षीय वृद्ध जंगल में मृत हालत में मिला है। जानकारी के अनुसार सकरोग गांव निवासी वृद्ध चेतराम पुत्र भयानु राम रविवार को गांव के ऊपर जंगल मे भेड़-बकरियां चराने गया हुआ था जोकि शाम को घर नहीं लौटा जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और देर रात उसे जंगल में मृत पाया गया। पंचायत प्रधान पदम सिंह ने कहा कि वृद्ध निर्धन परिवार से संबंधित है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक मदद दिलाने की गुहार लगाई है। डी.एस.पी. पधर मदनकांत शर्मा ने कहा कि वृद्ध की मौत गिरने से हुई है या कोई और कारण रहे हैं, यह सब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।