Edited By kirti, Updated: 01 Jul, 2019 01:28 PM
बंजार बस हादसे के बाद बस में ओवरलोडिंग रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं। बस के चालक-परिचालक सीटों से अधिक सवारियां बैठाने पर साफ मना कर रहे हैं। अप्पर लम्बागांव में सुबह 6.15 बजे एच.आर.टी.सी. की बस अप्पर लंबागांव बस ठहराव में नहीं...
लंबागांव : बंजार बस हादसे के बाद बस में ओवरलोडिंग रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं। बस के चालक-परिचालक सीटों से अधिक सवारियां बैठाने पर साफ मना कर रहे हैं। अप्पर लम्बागांव में सुबह 6.15 बजे एच.आर.टी.सी. की बस अप्पर लंबागांव बस ठहराव में नहीं रुकी। बस ठहराव पर अप्पर लबागांव निवासी विक्की अपने परिवार के साथ बस लेने के लिए खड़े थे। विक्की का कहना था कि उन्हें आज चंडीगढ़ समय पर पहुंचना बहुत जरूरी था, विक्की को मजबूरन टैक्सी के माध्यम से सुजानपुर जाना पड़ा। उन्होंने कहा कि वे सुजानपुर से पंजाब रोडवेज की बस से जाएंगे।
बस न रुकने से निराश अनिता कुमारी अपने बेटे के साथ अगली बस के इंतजार में वहीं रुकी रही। इसके बाद 6.50 बजे एच.आर.टी.सी. की दूसरी बस आई। बस के परिचालक ने लोगों को बस में चढऩे से साफ मना कर दिया। लोगों ने प्रदेश सरकार पर रोष प्रकट करते हुए कहा कि जनता की समस्या को देखते हुए सरकार को ज्यादा बसें चलानी चाहिए।