कांगड़ा में ओवरलोड पिकअप जीप खाई में गिरी, 3 बच्चों सहित 15 घायल

Edited By Vijay, Updated: 26 Nov, 2019 10:35 PM

overload pickup jeep fall into ditch

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के अंतर्गत शाहपुर के धारकंडी क्षेत्र के नेहरकी में मंगलवार देर शाम 7 बजे झजराला रोड पर लोगों से भरी एक पिकअप जीप अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गई तथा पेड़ जाकर फंस गई। जीप में 20 के करीब लोग सवार थे।

धर्मशाला/शाहपुर: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के अंतर्गत शाहपुर के धारकंडी क्षेत्र के नेहरकी में मंगलवार देर शाम 7 बजे झजराला रोड पर लोगों से भरी एक पिकअप जीप अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गई तथा पेड़ जाकर फंस गई। जीप में 20 के करीब लोग सवार थे। हादसे में 15 लोग घायल हो गए, जिनमें 5 महिलाएं व 3 बच्चे शामिल हैं। घायलों को उपचार के लिए शाहपुर अस्पताल लाया गया, जहां से 3 घायलों को डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कॉलेज टांडा रैफर कर दिया गया। हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला है।

हादसे के बाद जीप चालक फरार

बताया जा रहा है कि पिकअप जीप में सवार होकर ये लोग गांव कुठारना से घेरा में किसी कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे। हादसे के बाद मची चीखोपुकार सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे। दरीणी पुलिस के जवानों व ग्रामीणों ने राहत व बचाव कार्य शुरू कर सभी घायलों को खाई से बाहर निकालने के बाद शाहपुर अस्पताल पहुंचाया। हादसे का पता चलते ही शाहपुर के एसडीएम जगन ठाकुर शाहपुर अस्पताल पहुंचे और घायलों को तुरंत उपचार उपलब्ध करवाया। एएसपी दिनेश कुमार ने बताया मैक्लोडगंज थाना में चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के बाद जीप चालक अनेक कुमार पुत्र सतपाल निवासी कुठेरना मौके से फरार हो गया है।

घायलों की सूची

घायलों में मोहिंद्र सिंह (35) निवासी गांव कुठारना शाहपुर, रजनी पत्नी मोङ्क्षहद्र कुठारना, तिलक राज (16)  निवासी कुठारना, बीजू (14) निवासी कुठारना, अभिषेक (10) निवासी कुठारना, लीला देवी (56) निवासी कुठारना, निर्मला देवी (33) निवासी कुठारना, अंजु (24) निवासी कुठारना, सकीना (30) निवासी कुठारना, अरुण (9) निवासी कुठारना, प्यारे लाल निवासी निवासी कुठारना, सुनील कुमार (30) निवासी कुठारना, बिहारी (45) निवासी कुठारना, ओमप्रकाश (35) निवासी कुठारना व मदन लाल निवासी कनोल शामिल हैं। इनमें से बिहारी लाल, अरुण व सुनील को टांडा रैफर कर दिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!