बाहरी राज्यों से मैक्लोडगंज आने वाली वोल्वो होंगी बंद, RTO कांगड़ा ने लिया संज्ञान

Edited By kirti, Updated: 23 Oct, 2018 09:49 AM

outgoing states will come to maclonggan volvo will stop

पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में बाहरी राज्यों से आने वाली वोल्वो बसें बंद होंगी। यह निर्णय आर.टी.ओ. कांगड़ा ने सोमवार को टैक्सी यूनियन व निजी वोल्वो बस आप्रेटरों के साथ आयोजित बैठक के दौरान यातायात नियमों की धज्जियां उठाकर सड़कों पर अवैध रूप चलाई जा रही...

धर्मशाला : पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में बाहरी राज्यों से आने वाली वोल्वो बसें बंद होंगी। यह निर्णय आर.टी.ओ. कांगड़ा ने सोमवार को टैक्सी यूनियन व निजी वोल्वो बस आप्रेटरों के साथ आयोजित बैठक के दौरान यातायात नियमों की धज्जियां उठाकर सड़कों पर अवैध रूप चलाई जा रही निजी वोल्वो बसों को ध्यान में रखते हुए लिया है। आर.टी.ओ. कांगड़ा ने मैक्लोडगंज में लंबे समय से चल रही लोकल निजी 12 वोल्वो बसों को चलने की अनुमति प्रदान की है। आर.टी.ओ. कांगड़ा की मानें तो मैक्लोडगंज से लंबे रूटों पर चलाई जा रही निजी वोल्वो बसों के खिलाफ रविवार सायं टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों ने मोर्चा खोला था।

3 घंटे तक टैक्सी चालकों ने मैक्लोडगंज में करीब 18 वोल्वो बसों को रोके रखा था। निजी वोल्वो बसों की मनमानी को देखते हुए सोमवार को टैक्सी आप्रेटर यूनियन मैक्लोडगंज के टैक्सी चालकों ने मैक्लोडगंज से दिल्ली के लिए चल रहीं अवैध वोल्वो बसों के बारे में बैठक की, जिसमें टैक्सी आप्रेटर चालकों ने मैक्लोडगंज से दिल्ली के लिए चल रही अवैध वोल्वो बसों का विरोध किया। उधर बैठक में प्रदेश टैक्सी यूनियन के उपाध्यक्ष रामेश जरियाल ने बताया कि मैक्लोडगंज से दिल्ली के लिए चल रही अवैध वोल्वो बसों के पास न तो कोई वैद्य परमिट है और न ही इनका कोई दिल्ली के लिए रूट है।

वोल्वो बसों के मालिक मैक्लोडगंज से अवैध रूप से सवारियों को भर रहे हैं और मैक्लोडगंज में सवारियों की टिकट काटकर बस में सवार होने के बाद टिकट वापस ले लेते हैं। उन्होंने बताया कि यह गोरखधंधा अधिकतर दिल्ली एवं हरियाणा की वोल्वो बस मालिकों द्वारा किया जा रहा है, जिसे रोका जाए, जिस पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी जिला कांगड़ा ने उपरोक्त वोल्वो बसों पर शिकंजा कसने एवं कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!