पांवटा अस्पताल से हड्डी विशेषज्ञ डॉक्टर का तबादला, हजारों लोगों की बढ़ी मुसीबत

Edited By Vijay, Updated: 03 Dec, 2019 05:23 PM

orthopedic doctor transferred from paonta hospital

पांवटा साहिब के सिविल अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर के न होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार यहां पर जो हड्डी विशेषज्ञ डॉक्टर था, उसका 15 दिन पहले यहां से ट्रांसफर हो गया है, जिस कारण पांवटा...

पांवटा साहिब (प्रेम वर्मा): पांवटा साहिब के सिविल अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर के न होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार यहां पर जो हड्डी विशेषज्ञ डॉक्टर था, उसका 15 दिन पहले यहां से ट्रांसफर हो गया है, जिस कारण पांवटा साहिब के साथ-साथ शिलाई, रेणुका व नाहन विधानसभा क्षेत्र के हजारों लोगों को परेशानी उठाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है क्योंकि सिविल अस्पताल पांवटा लगभग 4 विधानसभा क्षेत्र के लोगों का केंद्र बिंदु है। यहां लोगों को हड्डी विशेषज्ञ न मिलने के कारण पड़ोसी राज्य उत्तराखंड या निजी अस्पताल का रुख करना पड़ रहा है, जिस कारण लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ भी पड़ रहा है।
PunjabKesari, Patient Image

स्थानीय लोगों ने बताया कि आए दिन यहां पर सैंकड़ों हड्डी से संबंधित रोगी पहुंचते हैं लेकिन यहां आने के बाद उन्हें पता चलता है कि यहां पर हड्डी का डॉक्टर नहीं है, जिस कारण उन्हें निराश होकर लौटना पड़ता है। उन्होंने शासन-प्रशासन से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द यहां पर हड्डी विशेषज्ञ डॉक्टर नियुक्त किया जाए ताकि उन लोगों को राहत मिल सके।
PunjabKesari, SMO Image

वहीं इस बारे में जब एसएमओ डॉक्टर संजीव सहगल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि लगभग 15 दिन पहले यहां से हड्डी विशेषज्ञ डॉक्टर का ट्रांसफर हो गया है और इसके बारे में उन्होंने हाईर अथॉरिटी को सूचित कर दिया है। जैसे ही यहां पर कोई हड्डी का डॉक्टर नियुक्त होगा लोगों को फिर से सेवाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!