Edited By prashant sharma, Updated: 30 Sep, 2020 04:00 PM
पॉवंटा साहिब के आंजभोज क्षेत्र के भरली गांव में देर रात एक लकड़ी के मकान में आग लग गई। जिस कारण लाखों रुपए की लकड़ी के साथ-साथ मकान में रखे सामान का नुकसान हो गया।
पॉवंटा साहिब (प्रेम) : पॉवंटा साहिब के आंजभोज क्षेत्र के भरली गांव में देर रात एक लकड़ी के मकान में आग लग गई। जिस कारण लाखों रुपए की लकड़ी के साथ-साथ मकान में रखे सामान का नुकसान हो गया। यह आग और भी भयानक रूप ले सकती थी, मगर समय रहते ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। हालांकि इस अग्निकांड में एक मकान जलकर राख हो गया। देवदार की लकड़ी के इस मकान के जलने से लाखों का नुकसान हुआ है। इसके अलावा मकान में रखा सामान, राशन, कपड़े व अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के अनुसार मंगलवार की रात को घर में रखा गैस सिलेंडर लीक हो गया। जिससे घर में आग लग गई। ग्रामीणों ने किसी तरह जलते सिलेंडर को गांव से बाहर फेंक दिया। इसके बाद पूरे गांव के लोग महिलाएं, युवा, सब आग बुझाने लग लग गए। और आग पर काबू पा लिया। इससे साथ के घर व गांव को जलने से बचा लिया। ग्रामीणों ने प्रशासन व सरकार से राहत की मांग की है।