Edited By kirti, Updated: 01 Nov, 2019 06:01 PM
हिमाचल प्रदेश में विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के संगठन के चुनावों का आगाज हो गया है। वहीं बिलासपुर सदर मंडल के अध्यक्ष पद के लिए धौलरा स्थित पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में 101 बूथ अध्यक्षों में से 86 बूथ अध्यक्षो ने अपने मत का इस्तेमाल किया और हंसराज...
बिलासपुर (मुकेश): हिमाचल प्रदेश में विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के संगठन के चुनावों का आगाज हो गया है। वहीं बिलासपुर सदर मंडल के अध्यक्ष पद के लिए धौलरा स्थित पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में 101 बूथ अध्यक्षों में से 86 बूथ अध्यक्षो ने अपने मत का इस्तेमाल किया और हंसराज ठाकुर को मंडल अध्यक्ष पद पर चुनने में अपनी सहमति प्रदान की है। वहीं संगठन के चुनाव के दौरान चुनाव प्रभारी नरेंद्र अत्री और सदर सीट से बीजेपी विधायक सुभाष ठाकुर सहित पूर्व मंडल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर भी मौजूद रहे।
वहीं बीजेपी सदर मंडल अध्यक्ष चुने जाने पर हंसराज ठाकुर ने सभी बूथ अध्यक्षों का आभार जताते हुए पार्टी के लिए सत्यनिष्ठा से काम करने की बात कही। इतना ही नहीं उन्होंने बीजेपी हाई कमान द्वारा तय कार्यक्रमों में सदर कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ बढ़चढ़ कर भाग दिलाने और कार्यक्रमों को सफल बनाने की भी बात कही है।