कटौती प्रस्ताव पर असंतुष्ट विपक्ष ने फिर किया वॉकआऊट

Edited By Updated: 28 Mar, 2017 08:43 PM

opposition again walkout on deduction proposal

स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर लाए गए कटौती प्रस्ताव पर स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर के जवाब से असंतुष्ट होने पर विपक्ष ने मंगलवार को सदन से वॉकआऊट किया।

शिमला: स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर लाए गए कटौती प्रस्ताव पर स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर के जवाब से असंतुष्ट होने पर विपक्ष ने मंगलवार को सदन से  वॉकआऊट किया। विपक्ष के वॉकआऊट किए जाने पर संसदीय कार्य मंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि यह पहली बार है कि जब एक कटौती प्रस्ताव पर 2 बार वॉकआऊट हुआ हो। इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री ने चर्चा के दौरान विपक्षी सदस्यों द्वारा उठाए गए मामलों पर स्थिति स्पष्ट की लेकिन विपक्षी सदस्यों ने उनके जवाब से असंतुष्ट होने पर सदन से वॉकआऊट कर दिया। 

विधायक महेंद्र सिंह करते हैं केवल आलोचना : कौल सिंह
जब स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर चर्चा का जवाब दे रहे थे तो उन्होंने विधायक महेंद्र सिंह पर निशाना साधा और कहा कि उनके पास तथ्य होते नहीं हैं और वह केवल आलोचना करते हैं। उन्होंने कहा कि जो घोटाले करते हैं, उनको हर जगह घोटाले की नजर आते हैं। उन्होंने कहा कि विधायक महेंद्र सिंह के अलावा अन्य सदस्यों द्वारा दिए गए सुझावों की वह कद्र करते हैं। इस पर महेंद्र सिंह ने भी स्वास्थ्य मंत्री पर तीखे प्रहार किए और चुनौती दी कि सरकार उनके द्वारा किए गए घोटालों का पर्दाफाश करे। 

आई.जी.एम.सी. में लगाए ऑक्सीजन प्लांट में भारी गड़बडिय़ां : महेंद्र सिंह
विधायक महेंद्र सिंह ने आई.जी.एम.सी. में लगाए गए ऑक्सीजन प्लांट में भारी गड़बडिय़ों का मामला भी उठाया। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा द्वारा तैयार की गई चार्जशीट का हवाला दिया। इस पर मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने चुनौती दी कि वह लोकायुक्त में जाकर जांच करवाएं। दोनों नेताओं के बीच हुई तीखी नोक-झोंक से कुछ समय के लिए सदन का माहौल भी गरम हो गया। इसी बीच मुख्य सचेतक सुरेश भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं खस्ताहाल हैं और स्वास्थ्य मंत्री विपक्ष के सदस्यों द्वारा उठाए गए मुद्दों का जवाब देने की बजाय टालमटोल कर रहे हैं, ऐसे में विपक्ष ने सदन से वॉकआऊट किया और कटौती प्रस्ताव गिर गया।  

सबसे बड़ा घोटाला मंडी बस स्टैंड : सी.एम.
चर्चा के दौरान स्वास्थ्य मंत्री और विधायक महेंद्र सिंह के बीच जब नोक-झोंक हो रहीं थी तो इसी बीच मुख्यमंत्री भी अपनी सीट से उठ कर बोले कि सबसे बड़ा घोटाला मंडी का बस स्टैंड है। 

विपक्ष की गैर-मौजूदगी में मांगें पास
स्वास्थ्य विभाग पर लाए गए कटौती प्रस्ताव पर स्वास्थ्य मंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर जब विपक्षी सदस्य सदन से वॉकआऊट कर बाहर चले गए तो इसके बाद सत्तापक्ष ने लोक निर्माण तथा शिक्षा विभाग से संबंधित कटौती प्रस्तावों को भी बारी-बारी से चर्चा के लिए पेश कर दिया। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने मतदान करवाकर इन्हें पारित कर दिया और सदन की कार्यवाही बुधवार दोपहर 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। वहीं कृषि मंत्री सुजान सिंह पठानिया बार-बार अपने विभाग से संबंधित मांग को भी चर्चा के लिए रखने का आग्रह करते रहे लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ने अनसुना कर दिया। 

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!