अब अफीम के पौधे को चैकिंग के लिए फोरेैंसिक लैब भेजेगी पुलिस

Edited By kirti, Updated: 14 Apr, 2019 10:51 AM

opium plants

राजधानी में दो जगह से बरामद किए अफीम के पौधे को पुलिस जांच के लिए फोरैंसिक लैब भेजेगी। पुलिस पौधे को इसलिए लैब भेजेगी कि यह पौधे अफीम के हैं या फिर कुछ और पौधे हैं। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से पुलिस की पूछताछ जारी है। पुलिस जल्द...

शिमला : राजधानी में दो जगह से बरामद किए अफीम के पौधे को पुलिस जांच के लिए फोरैंसिक लैब भेजेगी। पुलिस पौधे को इसलिए लैब भेजेगी कि यह पौधे अफीम के हैं या फिर कुछ और पौधे हैं। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से पुलिस की पूछताछ जारी है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस ने दो जगह गानियां और शनोग गांव में पुलिस की रेड डाली थी। इस दौरान पुलिस ने दोनों जगह से 657 अफीम के पौधे बरामद किए हैं। पुलिस ने अफीम की खेती करते हुए दो लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने मौके पर पाया था कि दोनों जगह पर 5 के करीब खेतों में यह अफीम उगाई जा रही थी।

पुलिस को अफीम की खेती उगाने की गुप्त सूचना मिली थी। ऐसे में पुलिस ने दोनों जगह के लिए दो टीमें गठित की थीं। तभी पुलिस की टीम ने मौके पर जाकर कार्रवाई की और अफीम के पौधे भी उखाड़े। पुलिस ने धामी क्षेत्र के तहत शनोग में 329 पौधे बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक यह खेती शनोग के अमरदत नामक व्यक्ति ने उगाई थी। ढली क्षेत्र के गानिया गांव में पुलिस ने 318 पौधे अफीम के बरामद किए हैं। गानिया में कर्म सिंह नामक व्यक्ति अफीम की खेती चोरी-छिपे कर रहा था। पुलिस मामले को लेकर कार्रवाई जारी है।
 

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!