UG-PG सर्टिफिकेट के लिए इस दिन से शुरू ऑनलाइन आवेदन

Edited By Ekta, Updated: 03 Apr, 2019 10:25 AM

online application starting from this day for ug pg certificates

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय द्वारा शैक्षणिक वर्ष 2019-20 में यू.जी., पी.जी. सर्टिफिकेट एवं पी.जी. डिप्लोमा अध्ययन कार्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन 4 अप्रैल से शुरू होंगे। इच्छुक विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वैबसाइट के माध्यम से निर्धारित...

धर्मशाला (नवीन): हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय द्वारा शैक्षणिक वर्ष 2019-20 में यू.जी., पी.जी. सर्टिफिकेट एवं पी.जी. डिप्लोमा अध्ययन कार्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन 4 अप्रैल से शुरू होंगे। इच्छुक विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वैबसाइट के माध्यम से निर्धारित तिथियों तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पी.जी. प्रोगाम के लिए अंतिम तिथि 21 अप्रैल, यू.जी. प्रोग्राम के लिए अंतिम तिथि 26 मई व पी.जी. डिप्लोमा एंड सर्टिफिकेट के लिए अंतिम तिथि 5 जुलाई निर्धारित की गई है। एंट्रैंस परीक्षा 12 मई को होगी। 

फिजिक्स, बोटनी, अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, एम.एस.डब्ल्यू एंड हिस्ट्री का एंट्रैंस इग्जाम सुबह 9:30 से 11 बजे तक, मैथमैटिक्स, जूलोजी, आई.टी. सी.बी.बी., अर्थशास्त्र, एम.बी.ए. (टी.टी.), जे.एम.सी. एंड एन.एम.सी. का एंट्रैंस इग्जाम दोपहर 12 से डेढ़ बजे तक तथा कैमिस्ट्री, इंवायरमैंट साइंस, लाइब्रेरी एंड इंफोरमेशन साइंस, एम.बी.ए. सोशोलोजी, पोलिटिकल साइंस एंड एजुकेशन का एंट्रैंस टैस्ट साढ़े 3 से 5 बजे तक होगा। एंट्रैंस टैस्ट का रिजल्ट 24 मई को होगा। पी.जी. व यू.जी. प्रोग्राम के लिए चयनित प्रथम सूची 31 मई तो पी.जी. डिप्लोमा सर्टीफिकेट के लिए चयनित प्रथम सूची 10 जुलाई को सामने आएगी। 5 जून तक फीस जमा होगी। दूसरी सूची व वेटिंग लिस्ट 7 जून को जारी होगी। दूसरी सूची में चयनित परीक्षार्थी 12 जून तक फीस जमा करवा सकते हैं। तीसरी सूची 14 जून को जारी होगी व उक्त परीक्षार्थी 19 जून तक फीस जमा करवा पाएंगे। दस्तावेजों का सत्यापन व पंजीकरण 8 जुलाई को होगा।

3 डिपार्टमैंट को मिलाकर बना बिजनैस स्कूल

एम.बी.ए. में 3 डिपार्टमैंट को मिलाकर एक स्कूल बना दिया गया है। उक्त स्कूल को हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय बिजनैस स्कूल का नाम दिया गया है जिसमें 90 सीटें होंगी। पी.जी. में एडमिशन एंट्रैंस टैस्ट के अंतर्गत तो यू.जी. में जमा-2 में लिए अंकों के आधार पर होगा। सी.यू. की कक्षाएं धर्मशाला, देहरा व शाहपुर में संचालित की जा रही हैं। शाहपुर कैंपस में पी.जी. के 9, यू.जी. का एक, धर्मशाला में पी.जी. के 10, यू.जी. के 3 व 2 सर्टिफिकेट कोर्स जबकि देहरा में पी.जी. के 4, यू.जी. का 2, पी.जी. डिप्लोमा के 4 व एक सर्टिफिकेट कोर्स की कक्षाएं संचालित होंगी।

इस शैक्षणिक सत्र में ये कोर्स होंगे नए

सी.यू. में इस शैक्षणिक सत्र में कुछ नए कोर्स शामिल किए जा रहे हैं। यू.जी. में 2 नए कोर्स शामिल होंगे जिनमें बी.एफ.ए. (स्कल्पचर) व बी.एफ.ए. पेंटिंग शामिल हैं। बी.एफ.ए. (स्कल्पचर) में 15 सीटें तो बी.एफ.ए. पेंटिंग में 10 सीटें भरी जाएंगी। डिप्लोमा इन योगा भी शुरू होगा। उक्त कोर्स देहरा में शुरू होंगे। इसके अलावा सी.यू. द्वारा सर्टिफिकेट कोर्स इन शारदा सर्किप्ट भी करवाया जाएगा। यह शारदा लिपि में सर्टीफिकेट कोर्स रहेगा जिसमें 30 सीटें भरी जाएंगी। एम.ए. इन जम्मू-कश्मीर स्टडी पर भी कोर्स शामिल होगा। इसमें रैगुलर एडमिशन नहीं होगी। केवल एक्सटर्नल अभ्यर्थियों के लिए यह कोर्स होगा। इसके अलावा सोशोलॉजी डिपार्टमैंट देहरा में शिफ्ट होगा। यह डिपार्टमैंट पहले धर्मशाला में था। इससे पहले देहरा कैंपस में 2 डिपार्टमैंट थे। पहले हिस्ट्री व पोलिटिकल साइंस विभाग वहां था। शारदा सर्किप्ट भी देहरा में शुरू होगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!