कांगड़ा में कोरोना से एक की मौत, 58 नए पॉजिटिव केस

Edited By Vijay, Updated: 17 Nov, 2020 07:44 PM

one death and 58 new cases of corona in kangra

कांगड़ा जिला में कोरोना से एक और मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार डीसीएचसी धर्मशाला में भर्ती पालमपुर तहसील के अंतर्गत आते गांव भरमात के 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। उक्त व्यक्ति को बीते कल पालमपुर अस्पताल से रैफर किया गया था।

कांगड़ा (जिनेश): कांगड़ा जिला में कोरोना से एक और मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार डीसीएचसी धर्मशाला में भर्ती पालमपुर तहसील के अंतर्गत आते गांव भरमात के 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। उक्त व्यक्ति को बीते कल पालमपुर अस्पताल से रैफर किया गया था। इसके अलावा जिला में कोरोना के 58 नए मामले सामने आए हैं।

इनमें धर्मशाला के कनेड गांव की 35 वर्षीय महिला, बड़ी हलेड़ कांगड़ा का 57 वर्षीय व्यक्ति, भरमाड़ ज्वाली से 58 वर्षीय महिला, नूरपुर के वार्ड नंबर-6 का 36 वर्षीय व्यक्ति, हमीरपुर जिला के नादौन क्षेत्र के गांव रंगस का 34 वर्षीय व्यक्ति, सुज्जल फतेहपुर का 25 वर्षीय युवक, जंगोली का 45 वर्षीय व्यक्ति, फतेहपुर का 39 वर्षीय व्यक्ति, चौकी खलेट पालमपुर की 80 वर्षीय महिला, मंडी जिला की लडभड़ोल तहसील के गांव कालाअंब की 53 वर्षीय महिला व 57 वर्षीय व्यक्ति, गग्गल कांगड़ा की 57 वर्षीय महिला, वार्ड नंबर-2 कांगड़ा की 30 वर्षीय महिला, जयसिंहपुर के गांव तरफेड़ की 86 वर्षीय महिला, समलोटी नगरोटा बगवां की 49 वर्षीय महिला, सिविल सप्लाई मेडिसन स्टोर धर्मशाला से 38 वर्षीय व्यक्ति, बलोटा धीरा की 80 वर्षीय महिला, रिहालपुर का 60 वर्षीय व्यक्ति, धर्मशाला के 28, 34, 55, 54, 53, 49, 35, 47, 42, 51, 56, 32 व 59 वर्षीय व्यक्ति और 30 व 50 वर्षीय महिलाएं, जयसिंहपुर के गांव अंबर का 71 वर्षीय व्यक्ति व 15 वर्षीय लड़का, गोरडा शाहपुर की 27 वर्षीय युवती, नौण थुरल का 66 वर्षीय व्यक्ति, मनियाड़ लम्बागांव का 32 वर्षीय व्यक्ति, पालमपुर के 38 व 47 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं।

इसके अलावा टांडा मेडिकल कॉलेज से 33 वर्षीय व्यक्ति, ज्वाली कांगड़ा से 58 वर्षीय व्यक्ति, नूरपुर के वार्ड नंबर-2 की 63 व 30 वर्षीय महिलाएं, वार्ड नंबर-1 से 70 वर्षीय व्यक्ति, बैजनाथ के बुरलीकोठी गांव की 27 व 48 वर्षीय महिलाएं, बड़ी हलेड़ से 52 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड नंबर-3 टैलीकॉम कालोनी पालमपुर से 59 वर्षीय व्यक्ति, पालमपुर से 35 वर्षीय व्यक्ति, नगरोटा बगवां के करमानब गांव की 58 वर्षीय महिला, डिपो बाजार धर्मशाला से 50 वर्षीय व्यक्ति, बालाजी विहार बीरता कांगड़ा से 63 वर्षीय महिला, खुखेर नूरपुर से 30 वर्षीय व्यक्ति, घरेनकला धर्मशाला से 31 वर्षीय महिला व टांडा मेडिकल कॉलेज मेें भर्ती 65 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!