कांगड़ा में 197 नए कोरोना संक्रमित मरीज, 1 की हुई मौत

Edited By Vijay, Updated: 15 Apr, 2021 08:55 PM

one death and 197 new cases of corona in kangra

कोरोना वायरस की दूसरी लहर जिला कांगड़ा में थमने का नाम नहीं ले रही है। पिछले कुछ दिनों से जिला में प्रतिदिन 150 से ज्यादा मरीज आ रहे हैं। वीरवार को 197 मामले सामने आए हैं तथा एक मरीज की मौत हो गई। हालांकि 111 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। जिला में अब तक...

धर्मशाला (तनुज): कोरोना वायरस की दूसरी लहर जिला कांगड़ा में थमने का नाम नहीं ले रही है। पिछले कुछ दिनों से जिला में प्रतिदिन 150 से ज्यादा मरीज आ रहे हैं। वीरवार को 197 मामले सामने आए हैं तथा एक मरीज की मौत हो गई। हालांकि 111 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। जिला में अब तक 11,581 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 9737 मरीज स्वस्थ हुए तथा 258 की मृत्यु हो चुकी है। वहीं वर्तमान में 1584 एक्टिव केस जिला में हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घाड़ थुरल के 58 वर्षीय व्यक्ति 13 अप्रैल को सिविल अस्पताल में कोरोना संक्रमित पाए गए थे। मरीज ने होम आइसोलेशन को अपनाया था। बुधवार रात जब मरीज को कोविड अस्पताल धर्मशाला शिफ्ट किया जा रहा था तो उनकी मौत हो गई।

वहीं वीरवार को धर्मशाला के धर्मकोट स्थित निजी होटल के 28, 23, 41, 23, 25, 25, 32 व 35 वर्षीय व्यक्ति, सिद्धपुर धर्मशाला के 36 वर्षीय व्यक्ति, धर्मशाला का 15 साल का लड़का व 12 साल की लड़की, 42-53-35 वर्षीय व्यक्ति और 75-33-65 वर्षीय महिलाएं व 25-23 -27 वर्षीय युवक, सिद्धबाड़ी धर्मशाला के 67 वर्षीय व्यक्ति, सिविल बाजार धर्मशाला के 57 वर्षीय व्यक्ति, कोतवाली धर्मशाला की 26 वर्षीय युवती, लोअर बड़ोल धर्मशाला के 39 वर्षीय व्यक्ति, भटेड़ पासू धर्मशाला के 27 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। पोलियां जसवालन जिला ऊना के 54 वर्षीय व्यक्ति, हीरण कोहाला के 24 वर्षीय युवक, ज्वालामुखी के 57 वर्षीय व्यक्ति, एमएच पालमपुर के 23 वर्षीय युवक, पपरोला की 22 वर्षीय युवती, खुंडियां के 39 वर्षीय व्यक्ति व 9 साल का बच्चा, योंगलिंग स्कूल की 25 वर्षीय युवती, टिपा रोड मैक्लोडगंज का एक साल का बच्चा, अगाहर पंजाड़ा की 27 वर्षीय युवती, जसूर के 18-24-28 वर्षीय युवक व 50-51 वर्षीय महिलाएं और 65-50-42-47 वर्षीय व्यक्ति, छतारोली जसूर की 30 व 36 वर्षीय महिलाएं, देहरा के 45 वर्षीय व्यक्ति व 50 वर्षीय महिला, देहरा वार्ड नंबर-7 की 40 वर्षीय महिला, सरकारी कॉलेज मझीण के 44 वर्षीय व्यक्ति, टंडी लाहौल-स्पीति के 40 वर्षीय व्यक्ति, फारियां के 31 वर्षीय व्यक्ति, घाडज़रोट के 36 वर्षीय व्यक्ति, हरसर के 28 वर्षीय युवक व 63 वर्षीय व्यक्ति और 24 व 54 वर्षीय महिलाएं, कटोरा ज्वाली के 40 वर्षीय व्यक्ति, भनेई ज्वाली का 12 साल का लड़का, बौड बासा वजीरां के 26 वर्षीय युवक, ज्वाली के 37 वर्षीय व्यक्ति, समकेहड़ ज्वाली की 27 वर्षीय युवती, बनतुंगली ज्वाली के 43 वर्षीय व्यक्ति, बट खरार के 55 वर्षीय व्यक्ति, भेड़ी बैदी कांगड़ा के 67 वर्षीय व्यक्ति, नगरोटा सूरियां की 68 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

इसी तरह राजा का बाग के 59-38 वर्षीय व्यक्ति, नागाबाड़ी के 56 वर्षीय व्यक्ति, भनाला शाहपुर की 41 वर्षीय महिला, ठारू शाहपुर की 37 वर्षीय महिला, कांगड़ा के 48 वर्षीय व्यक्ति, बड़ी हलेड़ कांगड़ा की 70 वर्षीय महिला, सुलियार नूरपुर की 48 वर्षीय महिला, पुराना कांगड़ा के 48 वर्षीय व्यक्ति, तरेहरा देहरा के 32 वर्षीय व्यक्ति, जदरांगल कांगड़ा के 57 वर्षीय व्यक्ति, थंगेड़ जसूर के 45 वर्षीय व्यक्ति, खन्नी की 49 वर्षीय, नलेटी देहरा की 45-32 वर्षीय महिलाएं, हारचक्कियां के 24 वर्षीय युवक, दरकाटी की 19 वर्षीय युवती, नडोली के 28 वर्षीय युवक, वार्ड 4 सूरजकुंड रोड कांगड़ा का 1 साल का बच्चा, स्पैल ज्वाली के 30 वर्षीय व्यक्ति, परागपुर के 63 वर्षीय व्यक्ति, 66 वर्षीय महिला, बरोह राजा का तालाब की 65 वर्षीय महिला, परागपुर रक्कड़ के 48 वर्षीय व्यक्ति, बारी फतेहपुर की 30 वर्षीय महिला, पनियामल की 62-63 वर्षीय महिलाएं, कलोहा रक्कड़ की 63 वर्षीय महिला, रैहन फतेहपुर की 40 वर्षीय महिला, मटौर कांगड़ा की 26 वर्षीय युवती, सकराला रक्कड़ की 52 वर्षीय महिला, डाडासीबा के 46 वर्षीय व्यक्ति, इच्छी कांगड़ा का 21 वर्षीय युवक, रैहन फतेहपुर की 65 वर्षीय महिला, गरली परागपुर की 50 वर्षीय महिला, वार्ड 7 बटागली कांगड़ा के 22 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

वहीं एचआरटीसी वर्कशॉप पालमपुर के 57-53 वर्षीय व्यक्ति, आईमा पालमपुर की 59 वर्षीय महिला व 65 वर्षीय व्यक्ति, पीएनबी पालमपुर के 59 वर्षीय व्यक्ति, 54 वर्षीय महिला व 29 वर्षीय युवती, पालमपुर की 23 वर्षीय युवती व 50-53 वर्षीय महिला, लोहना पालमपुर के 55 वर्षीय व्यक्ति, बनूरी पालमपुर का 18 वर्षीय युवक, बिंद्रावन पालमपुर के 49 वर्षीय व्यक्ति, भट्टू समूला पालमपुर के 32 वर्षीय व्यक्ति, ठाकुरद्वारा पालमपुर के 59 वर्षीय व्यक्ति, पालमपुर के 42 वर्षीय व्यक्ति, राजपुर पालमपुर के 42 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। नगरोटा बगवां की 19-21 वर्षीय युवती व 20 वर्षीय युवक, 43-48-53-60-30-55 वर्षीय व्यक्ति, 35-48-32-51 वर्षीय महिलाएं, कलेड़ नगरोटा बगवां के 33 वर्षीय व्यक्ति, अम्बाड़ी मलां नगरोटा बगवां के 71 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!