जिला में कोरोना संक्रमित एक मरीज की मौत, आए 78 नए संक्रमित मरीज

Edited By Jinesh Kumar, Updated: 02 Dec, 2020 09:13 PM

one corona infected patient died in district 78 newly infected patients arrived

जिला में कोरोना संक्रमित एक मरीज की मौत हो गई। कोरोना संक्रमण 59 नए मामले दर्ज हुए हैं। सी.एम.ओ. कांगड़ा डा. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि मैक्लोडगंज के जोगीबाड़ा की 64 वर्षीय महिला को बुधवार दोपहर को गंभीरावस्था धर्मशाला अस्पताल लाया गया था। रैपिट...

धर्मशाला (जिनेश): जिला में कोरोना संक्रमित एक मरीज की मौत हो गई। वहीं जिला में कोरोना संक्रमण के 78 नए मामले दर्ज हुए हैं। सी.एम.ओ. कांगड़ा डा. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि मैक्लोडगंज के जोगीबाड़ा की 64 वर्षीय महिला को बुधवार दोपहर को गंभीरावस्था धर्मशाला अस्पताल लाया गया था। रैपिट एंटीजेन से किए गए कोरोना टेस्ट में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। मरीज को बचाने की प्रयास किया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने के थोड़ी ही देर बाद उनकी मौत हो गई। डा. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि बुधवार को 78 नए मामले कोरोना संक्रमित मरीजों के सामने आए हैं। राजल से 38 वर्षीय पुरुष, ओल्ड कांगड़ा से 25 वर्षीय युवक, गग्गल से 50, 52, 67, 19 वर्षीय पुरुष, 45 व 75 वर्षीय महिला, चतेहड़ से 8 वर्षीय बालिका, 62 वर्षीय बुर्जुग महिला, 13 वर्षीय लड़की, 18 वर्षीय लड़का, निजी बैंक से 26 व 23 वर्षीय युवती, सिरत से 51 वर्षीय पुरुष, चिलगाड़ी से 33 वर्षीय महिला संक्रमित हुए हैं। स्वीट शॉप से 47 वर्षीय पुरुष, पी.डब्ल्यू.डी. सब डिवीजन कांगड़ा से 38 वर्षीय पुरुष, धीरा से 29 वर्षीय पुरुष, फील्ड अस्पताल से 30 वर्षीय पुरुष, देहरा से 31 वर्षीय पुरुष, भटोली फकोरियां से 47 वर्षीय पुरुष संक्रमित हुए हैं।

योल कैंट से 34 वर्षीय महिला, जयसिंहपुर से 49 वर्षीय महिला व 48 वर्षीय पुरुष, पालमपुर से 68 वर्षीय बुर्जग महिला, ज्वालामुखी से 87 वर्षीय बुर्जग, शाहपुर से 79 वर्षीय बुजुर्ग, टांडा से 38 वर्षीय पुरुष, सिद्धवाड़ी से 13 साल की लड़की, नगरोटा सूरियां से 68 वर्षीय बुजुर्ग व 59 वर्षीय बुजुर्ग महिला, सुगनारा से 32 वर्षीय महिला, जेल धर्मशाला से 36, 45, 23 व 23 वर्षीय पुरुष, उमरी से 67 वर्षीय बुजुर्ग, भनाला से 68 वर्षीय बुजुर्ग, बंदला से 85 वर्षीय पुरुष, मंडी से 59 वर्षीय पुरुष संक्रमित हैं। खैरा से 58 वर्षीय महिला, शाहपुर से 56 वर्षीय पुरुष, दाड़ी से 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला, फतेहपुर से 56 वर्षीय पुरुष, पंचायत ऑफिस कांगड़ा से 28 वर्षीय युवक, पालमपुर से 50 वर्षीय पुरुष, दरगेला से 55 वर्षीय महिला, तहसील फतेहपुर से 53, 40 वर्षीय पुरुष व 45 वर्षीय महिला व जोगीवाड़ा धर्मशाला से 64 वर्षीय महिला भी कोरोना संक्रमित हुए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!