Edited By Vijay, Updated: 12 Aug, 2018 11:12 PM
पुलिस थाना नगरोटा बगवां के तहत पुलिस ने रविवार को एक व्यक्ति से 15 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस के ए.एस.आई. अशोक राणा ने बताया कि रविवार को ए.एस.आई. लीला धर पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे।
नगरोटा बगवां: पुलिस थाना नगरोटा बगवां के तहत पुलिस ने रविवार को एक व्यक्ति से 15 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस के ए.एस.आई. अशोक राणा ने बताया कि रविवार को ए.एस.आई. लीला धर पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इस दौरान चाहड़ी रोड पर चाहड़ी पंचायत के वार्ड नम्बर 6 निवासी एक युवक की शक के आधार पर तलाशी ली तो उससे 15 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर युवक के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर युवक को जमानत पर रिहा कर दिया। इसकी पुष्टि डी.एस.पी. कांगड़ा पूर्ण चंद ने की है।