Edited By Vijay, Updated: 21 Sep, 2020 12:17 AM
भवारना थाना के अंतर्गत पलहुनी में पुलिस ने एक व्यक्ति से 335 ग्राम चरस बरामद की। भवारना पुलिस थाना से हैड कांस्टेबल संजीव मंढोत्तरा ने एक व्यक्ति को तलाशी के लिए रोका तो उससे चरस बरामद हुई।
भवारना (ब्यूरो): भवारना थाना के अंतर्गत पलहुनी में पुलिस ने एक व्यक्ति से 335 ग्राम चरस बरामद की। भवारना पुलिस थाना से हैड कांस्टेबल संजीव मंढोत्तरा ने एक व्यक्ति को तलाशी के लिए रोका तो उससे चरस बरामद हुई। जिस व्यक्ति को चरस के साथ गिरफ्तार किया उसकी पहचान रमेश कुमार निवासी बस्सी के रूप में हुई है। डीएसपी अमित शर्मा ने बताया कि यह व्यक्ति चरस कहां से लाया था इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। कल इस व्यक्ति को न्यायालय में पेश किया जाएगा।