वन वृत्त सुंदरी में एक बार फिर से देवदार के पेड़ काटे

Edited By kirti, Updated: 16 Sep, 2018 11:42 AM

once again cut the cedar tree in the forest chain sundari

वन मंडल चम्बा के दायरे में आने वाले वन वृत्त सुंदरी में एक बार फिर से देवदार के एक हरे पेड़ पर कुल्हाड़ी चली है। हैरानी की बात है कि देवदार के पेड़ को काटने वालों का वन विभाग को कोई अता-पता नहीं है तो साथ ही वन काटू आधे से ज्यादा लकड़ी पर हाथ साफ...

चम्बा : वन मंडल चम्बा के दायरे में आने वाले वन वृत्त सुंदरी में एक बार फिर से देवदार के एक हरे पेड़ पर कुल्हाड़ी चली है। हैरानी की बात है कि देवदार के पेड़ को काटने वालों का वन विभाग को कोई अता-पता नहीं है तो साथ ही वन काटू आधे से ज्यादा लकड़ी पर हाथ साफ करने में भी सफल हो गए हैं। इस पूरे मामले में सबसे  चिंताजनक बात यह है कि वन काटू जंगल में आराम से पेड़ काट कर उसे नग की शक्ल देने के साथ कुछ नगों को अपने साथ ले जाने में सफल हो गए और वन विभाग को इस बारे में कानोंकान तक खबर नहीं लगी।

शनिवार को जब वन विभाग के उक्त वन बीट के चौकीदार जंगल की गश्त कर रहे थे तो उन्होंने इस अवैध कटान को देखा। इन वन कर्मियों ने मौके से देवदार के 8 नग भी बरामद किए हैं। इस घटना के बारे में पता चलने पर अब वन विभाग इस अवैध कार्य को अंजाम देने वालों का पता लगाने में जुटने की बात कहने लगा है तो वहीं इस मामले को अब वन विभाग पुलिस में दर्ज करवाने जा रहा है। गौरतलब है कि वन मंडल चम्बा के दायरे में आने वाली वन बीट सुंदरी के इस सैणी जंगल में पहले भी कई बार अवैध कटान के मामले सामने आ चुके हैं। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!