Edited By Ekta, Updated: 15 Oct, 2019 11:20 AM
सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मनाली-लेह मार्ग पर अब पर्यटक सुहाने सफर का आनंद नहीं ले सकेंगे। यह मार्ग आज से आधिकारिक तौर पर बंद हो गया है। हालांकि बर्फबारी होने तक इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही अपने जोखिम पर सुचारू रहेगी लेकिन कुंजुम, शिंकुला व...
मनाली (सोनू): सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मनाली-लेह मार्ग पर अब पर्यटक सुहाने सफर का आनंद नहीं ले सकेंगे। यह मार्ग आज से आधिकारिक तौर पर बंद हो गया है। हालांकि बर्फबारी होने तक इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही अपने जोखिम पर सुचारू रहेगी लेकिन कुंजुम, शिंकुला व बारालाचा दर्रे में अचानक होने वाली बर्फबारी कभी भी सैलानियों व राहगीरों पर भारी पड़ सकती है। लाहौल स्पीति प्रशासन ने 22 सितम्बर को सरचू स्थित अपनी अस्थायी पुलिस चौकी भी हटा ली थी जबकि 15 अक्तूबर को दारचा में लगाई अस्थायी चौकी भी हटाई जा रही है, साथ ही काजा मार्ग भी आधिकारिक तौर पर बंद हो गया है।
बी.आर.ओ. ने इस साल जून के पहले सप्ताह मनाली को लेह से जोड़ दिया था तथा 8 जून को सेना के वाहन बारालाचा दर्रे के आर-पार कर गए थे, जबकि जून के अंत में काजा मार्ग भी बहाल हो गया था। तब से लेकर अभी तक इस मार्ग में वाहनों की आवाजाही सुचारू थी। बी.आर.ओ. ने हालांकि दारचा व आसपास के क्षेत्रों में काम जारी रखा है लेकिन मनाली-लेह मार्ग के आधिकारिक तौर पर बंद हो जाने से राहगीरों व सैलानियों को सफर करना जोखिम भरा रहेगा। बी.आर.ओ. मनाली-लेह मार्ग के डार्कगा में भागा नदी पर इस मार्ग का सबसे लम्बा पुल बना रहा है। 360 मीटर लम्बे इस पुल का कार्य भी अंतिम चरण में है।