Edited By Vijay, Updated: 26 May, 2018 12:40 AM
नादौन उपमंडल की एक लड़की ने एक युवक पर फेसबुक पर उसका अश्लील वीडियो अपलोड करने की शिकायत नादौन थाने में दर्ज कराई है।
नादौन: नादौन उपमंडल की एक लड़की ने एक युवक पर फेसबुक पर उसका अश्लील वीडियो अपलोड करने की शिकायत नादौन थाने में दर्ज कराई है। थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह परमार ने बताया कि लड़की की शिकायत पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। फेसबुक से वीडियो को हटाने को पुलिस का साइबर सैल प्रयास कर रहा है व साथ ही अपलोड करने वाले मोबाइल/कम्प्यूटर के आई.पी. एड्रैस की पहचान की जा रही है।