Edited By Jinesh Kumar, Updated: 11 Dec, 2020 07:01 PM
लंबे समय से लटके केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्थायी भवन निर्माण को लेकर अब एन.एस.यू.आई. ने भी आंदोलन छेड़ने का निर्णय लिया है। छात्र संगठन द्वारा विरोध स्वरूप धरने प्रदर्शन करेगी तथा आवश्यकता पड़ने पर अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करने से भी पीछे नहीं...
धर्मशाला (तनुज): लंबे समय से लटके केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्थायी भवन निर्माण को लेकर अब एन.एस.यू.आई. ने भी आंदोलन छेड़ने का निर्णय लिया है। छात्र संगठन द्वारा विरोध स्वरूप धरने प्रदर्शन करेगी तथा आवश्यकता पड़ने पर अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करने से भी पीछे नहीं हटेगी। एन.एस.यू.आई. के हिमाचल प्रदेश के प्रभारी गौरव तशिर व प्रदेशाध्यक्ष छत्तर सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को धर्मशाला में पत्रकारवार्ता में कहा कि एन.एस.यू.आई. शुरू से ही हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के मुद्दे को उठाती आई है। इसके निर्माण से कांगड़ा-चंबा को लाभ मिलना है। भाजपा की सरकार केंद्र व प्रदेश में होने के बावजूद इसका निर्माण नहीं हो पाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सी.एम. जयराम ठाकुर कहीं और तो केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री सी.यू. को कहीं और बनाने की बात कह रहे हैं। लेकिन अब छात्र हित में एनएसयूआई सीयू की लड़ाई लड़ते हुए धरना प्रदर्शन करेगी। इसके बावजूद भी सरकार ने सी.यू. के स्थायी कैंपस निर्माण नहीं करवाया तो अनश्चितकालीन अनशन भी शुरू किया जाएगा।