मंडी में NSS शिविर शुरू, 18 राज्यों की संस्कृति से रू-ब-रू होंगे 250 स्वयंसेवी

Edited By Vijay, Updated: 13 Feb, 2019 07:16 PM

nss camp started in mandi face to face from 18 states culture

बुधवार को मंडी में 7 दिवसीय राष्ट्रीय एकता शिविर का शुभारंभ डी.सी. मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने किया। इस शिविर में 18 राज्यों से आए एन.एस.एस. के 250 से भी अधिक स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं। भाग लेने वाले राज्यों में हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा,...

मंडी (नीरज): बुधवार को मंडी में 7 दिवसीय राष्ट्रीय एकता शिविर का शुभारंभ डी.सी. मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने किया। इस शिविर में 18 राज्यों से आए एन.एस.एस. के 250 से भी अधिक स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं। भाग लेने वाले राज्यों में हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़, उत्तरांचल, मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ शामिल है। 7 दिनों तक चलने वाले इस शिविर में एन.एस.एस. के स्वयंसेवियों को एक-दूसरे की संस्कृति के बारे में और एन.एस.एस. के बारे में काफी कुछ सीखने को मिलेगा।

शिविर के दौरान होंगी अलग-अलग गतिविधियां और प्रतियोगिताएं

शिविर के दौरान विभिन्न विषयों पर अलग-अलग गतिविधियां और प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी, जिसमें भाषण, नारा लेखन, चित्र कला और नृत्य आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं। रोजाना शाम को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा, जिसमें प्रत्येक राज्य को अपनी प्रस्तुति देने के लिए 30 मिनट का समय दिया जाएगा। इस शिविर का आयोजन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मंडी में किया जा रहा है। शिविर का शुभारंभ करने पहुंचे डी.सी. मंडी को उच्च शिक्षा उपनिदेशक अशोक शर्मा और जिला परियोजना अधिकारी बलवीर भारद्वाज ने शॉल, टोपी और स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया।

राष्ट्रीय एकता संविधान का हिस्सा

अपने संबोधन में डी.सी. मंडी ने आए हुए सभी स्वयंसेवियों का यहां आने पर स्वागत किया और शिविर में पूरी तन्मयता से भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता संविधान का हिस्सा है और इस प्रकार के शिविरों से ही राष्ट्रीय एकता को और ज्यादा मजबूती मिलती है। उन्होंने कहा कि बाहरी राज्यों से आए स्वयंसेवियों को मंडी जिला के बर्फबारी वाले इलाकों में ले जाकर बर्फ दिखाई जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!