Mount Everest फतह कर लौटा सिरमौर का लाल, बेटी को गले लगाकर हुआ भावुक

Edited By Vijay, Updated: 12 Jul, 2019 05:03 PM

nsg commando vivek thakur

माऊंट एवरैस्ट को फतह कर अपने पैतृक गांव बेडोन लौटे विवेक ठाकुर का गांव में पहुंचने पर परिजनों समेत ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। जैसे ही एन.एस.जी. कमांडो विवेक ठाकुर की माता यशोदा ने उनकी आरती उतारी तो इसी बीच विवेक ठाकुर ने अपनी 3 माह की बच्ची को...

नाहन: माऊंट एवरैस्ट को फतह कर अपने पैतृक गांव बेडोन लौटे विवेक ठाकुर का गांव में पहुंचने पर परिजनों समेत ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। जैसे ही एन.एस.जी. कमांडो विवेक ठाकुर की माता यशोदा ने उनकी आरती उतारी तो इसी बीच विवेक ठाकुर ने अपनी 3 माह की बच्ची को पहली बार गले लगाकर खूब दुलार किया। इस मौके पर नवयुवक मंडल के प्रधान निकुंज ठाकुर, महिला मंडल की प्रधान मीरा देवी, नवदुर्गा आई.टी.आई. के निदेशक इंद्र प्रकाश गोयल समेत गांव के दर्जनों लोग उनके स्वागत में शामिल हुए।

एवरैस्ट को फतह करने वाले दिन घर में लिया था बेटी ने जन्म

उल्लेखनीय है कि जिस दिन विवेक ठाकुर ने माऊंट एवरैस्ट को फतह किया था, उसी दिन उनके घर पर पुत्री ने जन्म लिया। हाल ही में विवेक ठाकुर माऊंट एवरैस्ट फतह कर लौटे हैं। इसके बाद वह शुक्रवार घर पहुंचे। जहां लोगों ने उनका पलकों पर बिठाकर स्वागत किया।

2 माह में पूरा किया 8,848 मीटर की ऊंचाई का सफर

सिरमौर जिला के रेणुका तीर्थ से सटे छोटे से गांव बेडोन निवासी विवेक ने अपने साथियों के साथ नेपाल से एवरैस्ट की चढ़ाई शुरू की थी। 30 मार्च को उन्हें राष्ट्रीय ध्वज और एन.एस.जी. ध्वज देकर दिल्ली से रवाना किया गया था। विवेक एवरैस्ट फतह करने निकली 16 सदस्यीय टीम का हिस्सा बने। टीम सदस्यों ने 8,848 मीटर की ऊंचाई का यह सफर करीब 2 माह में पूरा किया।

एन.एस.जी. में ब्लैक कैट कमांडो के पद पर दे रहे सेवाएं

बता दें कि विवेक ठाकुर ने वर्ष 2012 में पैरा मिलिट्री फोर्स में सब इंस्पैक्टर पद पर सेना में सेवाओं की शुरूआत की थी। वर्ष 2015 में उन्हें एन.एस.जी. में ब्लैक कैट कमांडो के पद पर प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया। उन्होंने यहां से माऊंट एवरैस्ट पर चढऩे का लक्ष्य निर्धारित किया था, जिसे उन्होंने साकार भी किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!