Edited By Vijay, Updated: 22 Feb, 2019 03:39 PM
जिला ऊना में होने वाले साइबर अपराध मामलों को अब ऊना पुलिस अपने ही थाना व चौकी में हल कर सकेगी। इसके लिए ऊना पुलिस दिल्ली के साइबर एक्सर्ट से विशेष टिप्स ले रही है। पुलिस लाइन झलेड़ा में चल रही वर्कशॉप के दौरान दिल्ली के साइबर एक्सपर्ट उम्मेद मील ऊना...
ऊना (अमित): जिला ऊना में होने वाले साइबर अपराध मामलों को अब ऊना पुलिस अपने ही थाना व चौकी में हल कर सकेगी। इसके लिए ऊना पुलिस दिल्ली के साइबर एक्सर्ट से विशेष टिप्स ले रही है। पुलिस लाइन झलेड़ा में चल रही वर्कशॉप के दौरान दिल्ली के साइबर एक्सपर्ट उम्मेद मील ऊना पुलिस के जांच अधिकारियों को विशेष जानकारी दे रहे हैं। वर्कशॉप के दूसरे दिन जिला भर से करीब 50 जांच अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान ए.एस.पी. ऊना विनोद कुमार धीमान भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। ए.एस.पी. ऊना ने कहा कि साइबर क्राइम के मामलों को सुलझाने में हमारे जांच अधिकारी काफी पीछे रह जाते हैं क्योंकि उन्हें ऐसे मामलों को हल करने का रोडमैप नहीं पता होता है। अक्सर साइबर क्राइम के मामलों में एक्सपर्ट की राय ली जाती थी। अब वर्कशॉप लगाई है, जिसका आने वाले समय में काफी लाभ मिलेगा।
बैंक के होते हैं सबसे ज्यादा फ्रॉड
वहीँ दिल्ली के साइबर एक्सपर्ट उम्मेद मील ने कहा कि आज के समय में सबसे ज्यादा बैंक के फ्रॉड होते हैं। किसी के ए.टी.एम. से पैसा निकाल लिया जाता है, किसी के बैंक अकाऊंट से पैसे निकाल लिए जाते हैं, किसी के ई वॉलेट से पैसा निकाल लिया जाता है। इन चीजों को कैसे रोकना हैं और क्राइम होने के बाद अपराधियों तक कैसे पहुंचना है। इस पूरे विषय पर ऊना के जांच अधिकारियों को जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा सोशल मीडिया से संबंधित काफी अपराध हैं। किसी का फेसबुक अकाऊंट हैक कर लिया जाता है, किसी द्वारा फेक प्रोफाइल क्रिएट कर ली जाती है। इसके बाद ब्लैकमेल किया जाता है। ऐसे अपराध की किस प्रकार से जांच करनी है। इसके बारे टिप्स दिए गए हैं।