अब नालागढ़ से चंडीगढ़ जाना होगा आसान, शिमला जाने वालों को भी मिलेगा लाभ

Edited By Ekta, Updated: 07 Jun, 2019 03:44 PM

now to go to chandigarh from nalagarh will be easy

अब लोगों का नालागढ़ से चंडीगढ़ जाना और भी आसान हो जाएगा। पी.डब्ल्यू.डी. विभाग जल्द ही लोगों को एक अन्य मार्ग मुहैया करवाएगा। इसके लिए विभाग ने लगभग सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर ली हैं। इस नए मार्ग के निर्माण से नालागढ़ से चंडीगढ़ की दूरी मात्र 30...

नालागढ़ (सतविन्द्र): अब लोगों का नालागढ़ से चंडीगढ़ जाना और भी आसान हो जाएगा। पी.डब्ल्यू.डी. विभाग जल्द ही लोगों को एक अन्य मार्ग मुहैया करवाएगा। इसके लिए विभाग ने लगभग सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर ली हैं। इस नए मार्ग के निर्माण से नालागढ़ से चंडीगढ़ की दूरी मात्र 30 किलोमीटर रह जाएगी। इसमें नालागढ़ से सैणीमाजरा, मंझौली, झीड़ा, लखनपुर तक करीब 10 किलोमीटर मार्ग आता है। यहां से आगे पंजाब की सीमा का गगोट माजरी गांव आता है। इस 4 किलोमीटर मार्ग में 2 किलोमीटर हिस्सा हिमाचल और 2 किलोमीटर भाग पंजाब का आता है। इस 4 किलोमीटर सड़क का निर्माण होने से यह सड़क पूरी तरह से आपस में जुड़ जाएगी और यह चंडीगढ़ वाले मार्ग पर परखाली के पास मिल जाएगी। इससे कुल 30 किलोमीटर की नालागढ़ से चंडीगढ़ की दूरी रह जाएगी। 

लोगों को जाम से छुटकारा मिलेगा

पंजाब के इस क्षेत्र के लोगों को नालागढ़ सहित प्रदेश की राजधानी शिमला को वाया कुनिहार होकर जाने में भी सुगमता होगी। इस नए मार्ग के बनने से जहां नालागढ़-बद्दी हाईवे पर लगने वाले जाम से छुटकारा मिलेगा, वहीं चंडीगढ़ जाने वाले लोगों को भी सहूलियत मिलेगी। वैसे तो नालागढ़ से बद्दी होकर वाया सिसवां और नालागढ़ से बद्दी वाया पिंजौर होकर चंडीगढ़ पहुंचा जाता है, लेकिन अब एक अन्य मार्ग मिलने से लोगों को और राहत मिलेगी। हालांकि सिसवां वाले मार्ग के बनने से चंडीगढ़ की दूरी कम हो गई है, लेकिन नालागढ़ से लखनपुर-झीड़ा होकर बनने वाले इस नए मार्ग से चंडीगढ़ की दूरी और कम हो जाएगी।

शिमला जाने वालों को भी मिलेगा लाभ

ढेरोंवाल से नालागढ़ होता हुआ शिमला के लिए औद्योगिक कोरिडोर भी बन रहा है। इस हाईवे के बनने से शिमला की दूरी कम हो जाएगी। वहीं चंडीगढ़ को बनने वाले इस नए मार्ग से भी लोगों सहित शिमला जाने वाले पर्यटकों व आम लोगों को लाभ मिलेगा। इस मार्ग में मात्र 4 किलोमीटर सड़क का ही निर्माण किया जाना है, जिससे नालागढ़ से लखनपुर वाली सड़क और माजरी गांव के आगे परखाली वाली सड़क से इसकी कनैक्टीविटी होनी है। पी.डब्ल्यू.डी. विभाग के एस.डी.ओ. राज कुमार ने बताया कि मार्ग के निर्माण के लिए लगभग सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई हैं। पंचायत की ओर से एफ.सी.आर. रिपोर्ट मिलने के साथ मार्ग का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। ग्राम सभा की बैठक में इस मार्ग के लिए क्लीयरैंस मिलने की संभावना है।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!