Edited By Vijay, Updated: 03 Feb, 2019 07:47 PM
लोकसभा चुनाव-2019 में कुछ माह ही शेष रहने पर कांग्रेस पार्टी में टिकट को लेकर दावेदारी शुरू हो गई है। इसी कड़ी में मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लडऩे के लिए नाचन विधानसभा से कांग्रेस के युवा नेता व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एडवोकेट ललित कुमार...
सुंदरनगर (नितेश सैनी): लोकसभा चुनाव-2019 में कुछ माह ही शेष रहने पर कांग्रेस पार्टी में टिकट को लेकर दावेदारी शुरू हो गई है। इसी कड़ी में मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लडऩे के लिए नाचन विधानसभा से कांग्रेस के युवा नेता व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एडवोकेट ललित कुमार चौधरी ने दावेदारी ठोक दी है। इसको लेकर उन्होंने अपना आवेदन कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर को प्रेषित कर दिया है। बता दें कि एडवोकेट ललित कुमार वर्ष 2006 में नाचन ब्लॉक यूथ कांग्रेस और वर्ष 2007 में जिला मंडी यूथ कांग्रेस के महासचिव के रूप में अपनी सेवाएं पार्टी को दे चुके हैं। वहीं वर्ष 2010 से 2016 तक ग्रांम पंचायत महादेव में बतौर उपप्रधान लोगों की सेवा भी कर चुके हैं।
चुनाव लड़ने का मौका मिला तो पार्टी की झोली में सीट पक्की
उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में भी वह मंडी संसदीय क्षेत्र से टिकट के लिए दावेदारी पेश की थी। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी उन्हें मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने का मौका देती है तो यह सीट पार्टी की झोली में पक्की है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव जीतने के उपरांत वह सैलरी लिए बिना लोगों की सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि वह वर्ष 1988 से कांग्रेस पार्टी में कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रहे हैं।