सिविल अस्पताल डल्हौजी में अब टोकन सिस्टम होगा लागू

Edited By kirti, Updated: 10 Mar, 2019 01:09 PM

now the tokens will be applicable in civil hospital dalhousie

शनिवार को स्थानीय सिविल अस्पताल में रोगी कल्याण समिति की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता एस.डी.एम. एवं रोगी कल्याण समिति डल्हौजी के चेयरमैन डा. मुरारी लाल ने की। इस बैठक में रोगी कल्याण समिति की गवॄनग बॉडी के सदस्यों ने भाग लिया।

डल्हौजी : शनिवार को स्थानीय सिविल अस्पताल में रोगी कल्याण समिति की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता एस.डी.एम. एवं रोगी कल्याण समिति डल्हौजी के चेयरमैन डा. मुरारी लाल ने की। इस बैठक में रोगी कल्याण समिति की गवॄनग बॉडी के सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर सिविल हॉस्पिटल डल्हौजी के एस.एम.ओ. व रोगी कल्याण समिति के सदस्य सचिव डा. विपिन ठाकुर ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन द्वारा अस्पताल में मरीजों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। बैठक में बताया कि 1 अप्रैल, 2017 को आर.के.एस. के पास कुल 13,27,031 रुपए का बजट उपलब्ध था और 2017-18 में कुल आय 9,73,312 रुपए हुई जबकि कुल व्यय 15,65,442 रुपए किया गया।

बीते वर्ष डल्हौजी अस्पताल में लगभग 43,603 मरीजों की जांच की गई तो 2,783 मरीजों को उपचार के लिए भर्ती किया गया। इस बैठक के दौरान सिविल अस्पताल डल्हौजी में रिक्त चल रहे पदों पर भी चर्चा की गई। डा. ठाकुर ने बताया कि डिलीवरी रूम और आप्रेशन कक्ष को वातानुकूलित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मरीजों की सुविधा के लिए अब टोकन सिस्टम लागू किया जा रहा है, इससे जब मरीज का नंबर आएगा तो ओ.पी.डी. के सामने लगे बोर्ड पर उनका टोकन नंबर डिस्प्ले होगा।

बैठक के दौरान एक समाज सेवी संस्था लाला अमीर चंद चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा अस्पताल में आपातकालीन ब्लाक का निर्माण करवाने के प्रस्ताव को भी सहमति दी गई। उन्होंने बताया कि यह ब्लाक सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा, वहीं भवन में इंटरकॉम व इन्वर्टर लगवाने पर भी चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि अस्पताल में रिक्त पड़े 24 पदों को शीघ्र भरने के लिए भी सरकार से आग्रह किया जाएगा। एस.डी.एम. मुरारी लाल ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर बी.एम.ओ. डा. सतीश फोतेदार, अमन, संजीव, एस.डी.ओ. लोक निर्माण विभाग अतुल, एस.डी.पी.ओ. नीलम धीमान, जे.ई. आई.पी.एच. राजिंद्र ठाकुर, अश्विनी राज, बहादुर, पंकज, अश्विनी, मीनाक्षी, इंदु व चेतन भटनागर सहित अन्य मौजूद रहे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!