Edited By kirti, Updated: 16 Sep, 2018 12:33 PM
आधार कार्ड बनाने में अब लोगों को राहत मिलेगी। लंबे समय के बाद नप पालमपुर में आधार केन्द्र में आधार सेवा आरंभ हुई है। नप पालमपुर में आधार केन्द्र में पालमपुर, बैजनाथ व सुलह सहित अन्य लोग आधार कार्ड बनाने में सक्षम होते हैं। जानकारी के अनुसार नप...
पालमपुर : आधार कार्ड बनाने में अब लोगों को राहत मिलेगी। लंबे समय के बाद नप पालमपुर में आधार केन्द्र में आधार सेवा आरंभ हुई है। नप पालमपुर में आधार केन्द्र में पालमपुर, बैजनाथ व सुलह सहित अन्य लोग आधार कार्ड बनाने में सक्षम होते हैं। जानकारी के अनुसार नप पालमपुर में शनिवार को आधार कार्ड से संबंधित कार्य शुरू कर दिया है। हालांकि आधार कार्ड की गलतियों को ठीक करने के लिए लोगों को बैंकों में सेवा दी जा रही थीं परंतु आधार कार्ड की गल्तियों को ठीक करने के लिए लोगों को सारा दिन परेशान होना पड़ रहा था। इसलिए नप पालमपुर में आधार सेवा शुरू होने से लोगों को राहत मिलेगी। इस संदर्भ में आधार केंद्र के कर्मचारी ने बताया कि शनिवार को आधार प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस आधार सेवा को शुरू करने की कार्रवाई शिमला आई.टी डिपार्टमैंट द्वारा की गई है।