अब हमीरपुर में भी लीजिए सेब की मिठास का मजा

Edited By Ekta, Updated: 19 Jun, 2019 01:00 PM

now enjoy the sweetness of apple in hamirpur

सेब की मिठास अब हमीरपुर में भी मिल रही है क्योंकि इस जिला के गसोता गांव में पिछले तीन सालों से सेब के पौधों पर रसीले सेब लगने से बागवान खुश हैं। हमीरपुर जैसे गर्म क्षेत्रफल वाले इलाके में सेब के लिए वातानुकूल होने से लोग भी हैरान हैं। क्योंकि पहले...

हमीरपुर (अरविंदर): सेब की मिठास अब हमीरपुर में भी मिल रही है क्योंकि इस जिला के गसोता गांव में पिछले तीन सालों से सेब के पौधों पर रसीले सेब लगने से बागवान खुश हैं। हमीरपुर जैसे गर्म क्षेत्रफल वाले इलाके में सेब के लिए वातानुकूल होने से लोग भी हैरान हैं। क्योंकि पहले ऊपरी पहाड़ी क्षेत्रों में ही सेब की पैदावार हो पाती थी। इसके गसोता गांव में रिटायर्ड सीएचटी अध्यापक बलंवत सिंह के आंगन में मीठे सेब लगने से लोग भी हैरान है। बता दें कि यहां पिछले 6 सालों से मेहनत से तैयार हुए सेब के पौधे अब मीठे सेब दे रहे हैं। हालांकि बागबानी विभाग की ओर से सेब उत्पादन के लिए काई भी प्रशिक्षण दिए जाने या मार्गदर्शन किए जाने के लिए पहल नहीं करने से सेब की फसल पर संकट के बादल छाए हुए हैं।
PunjabKesari

बलंबत सिंह का कहना है कि शिक्षा विभाग से वर्ष 2006 में रिटायर्ड होने पर बागवानी की ओर रूख किया और घर के साथ ही जमीन पर सेब, आडू, लीची, अमरूद्व, आंबला, पलम के पौधे लगाए है। उन्होंने बताया कि सेब के पौधों पर इस बार अच्छा फूल आया था लेकिन बीच में बारिश और ओलावृष्टि की वजह से कम सेब लग पाए है। स्थानीय युवा विनय कुमार का कहना है कि गसोता गांव में सेब के फल लगे हुए है जिससे खुशी हो रही है क्योंकि पहले सेब ऊपरी पहाड़ी क्षेत्रों में ही लगते थेऔर यह सेब के फल बहुत ही मीठे भी हैं। उल्लेखनीय है कि गसोता गांव में किसानों के खेतों में लगाए गए सेब के पौधों पर रायॅल सेब की तरह सेब लगे हुए है, अगर इन सेब के पौधों की सही देखरेख की जाए और बागवानी विभाग सेब उत्पादन से संबंधित बागबानों को प्रशिक्षण दे तो हमीरपुर जैसे निचले क्षेत्रों में भी सेब उत्पादन की संभावनाएं बढ़ जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!