Edited By prashant sharma, Updated: 01 Jul, 2020 02:01 PM
हिमाचल प्रदेश में बुधवार सुबह बिलासपुर में दो कोरोना पॉजिटिव मिले थे। वहीं दोपहर में पांवटा सहिब में एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
पांवटा साहिब : हिमाचल प्रदेश में बुधवार सुबह बिलासपुर में दो कोरोना पॉजिटिव मिले थे। वहीं दोपहर में पांवटा सहिब में एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव आया व्यक्ति 16 जून को दिल्ली से पत्नी और बच्चों के साथ यहां अपने ससुराल आया था। इसे संस्थागत क्वारंटाइन किया गया था। दो बार रिपोर्ट निगेटिव आई जिसके बाद 29 जून को फिर से रिपोर्ट भेजी गई। बुधवार को लैब से रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर संक्रमित व्यक्ति को कोविड-19 केयर सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया है। बीएमओ राजपुर डॉ अजय देओल ने पुष्टि की है।