हिमाचल में नहीं लगेगा अब एक भी हैंडपंप, ये है बड़ी वजह (Watch Video)

Edited By Ekta, Updated: 09 Jul, 2019 05:10 PM

हिमाचल में अब एक भी हैंडपंप नहीं लगेगा। प्रदेश में भू-जलस्तर नीचे जाने के कारण केंद्र के निर्देश पर राज्य सरकार ने नए हैंडपंप लगाने पर रोक लगा दी है। सूबे में मानसून के दस्तक देने के बीच केंद्र के निर्देश पर हिमाचल सरकार ने यह फैसला लिया है। चेन्नई...

शिमला (योगराज): हिमाचल में अब एक भी हैंडपंप नहीं लगेगा। प्रदेश में भू-जलस्तर नीचे जाने के कारण केंद्र के निर्देश पर राज्य सरकार ने नए हैंडपंप लगाने पर रोक लगा दी है। सूबे में मानसून के दस्तक देने के बीच केंद्र के निर्देश पर हिमाचल सरकार ने यह फैसला लिया है। चेन्नई में हाल ही में जमीन के नीचे पानी का स्तर घटा है जो भविष्य में लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन सकता है। चेन्नई की घटना से सबक लेते हुए सरकार में अब प्रदेश में हैंडपंपों को न लगाने का फैसला लिया है ताकि प्रदेश में जमीन के नीचे पानी के स्तर में कोई गिरावट न आए।

केंद्र सरकार ने भी हैंडपंपों को लगाने के लिए अब रोक लगा दी है। इसके अलावा जमीन से पानी निकालने वाले किसी भी प्रोजेक्ट में केंद्र सरकार अब सहायता नहीं करेगी। हिमाचल प्रदेश में अब तक 40 हजार हैंडपंप लग चुके हैं। आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि हैंडपंपों की वर्तमान स्थिति को जानने के लिए सरकार ने आदेश भी जारी कर दिए हैं। कितने हैंडपंप सही तरीके से चल रहे हैं कितने हैंडपंप खराब है और इनमें पानी की स्थिति क्या है इसको लेकर अधिकारियों को ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करने के आदेश दे दिए हैं। 

महेंद्र ने कहा कि हैंडपंप से जहां भू-जलस्तर घटा है वहीं कुछ क्षेत्रों में हैंडपंप का पानी पीने से लोगों को कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की शिकायतें भी सामने आई हैं। सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हैंडपंपों की कमी को वर्षा जल संग्रहण से पूरा किया जाएगा। इसके लिए सरकार अधिक धन खर्च करेगी और वर्षा जल संग्रहण में लोगों की पूरी सहायता भी करेगी। इसके अलावा प्रदेश सरकार वर्षा जल संग्रहण कर पानी को सिंचाई के लिए प्रयोग करने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जलवायु परिवर्तन और भू-जलस्तर को लेकर काफी चिंतित हैं ऐसे में हिमाचल सरकार भी इन विषयों पर गंभीरता से काम कर रही है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!