सुजानपुर में नहीं लगी विकास कार्य की एक भी ईंट, बातें करना जानते हैं BJP नेता : राणा

Edited By Simpy Khanna, Updated: 13 Jan, 2020 02:55 PM

not a single brick of development work

सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने भाजपा नेताओं से सवाल किया है कि वे बताएं कि प्रदेश भाजपा सरकार बनने के बाद सुजानपुर में किसी भी नए विकास कार्य की एक ईंट भी लग पाई है। भाजपा नेता स्थिति स्पष्ट करें कि पूर्व कांग्रेस सरकार के समय शुरू हुए कार्यों...

सुजानपुर : सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने भाजपा नेताओं से सवाल किया है कि वे बताएं कि प्रदेश भाजपा सरकार बनने के बाद सुजानपुर में किसी भी नए विकास कार्य की एक ईंट भी लग पाई है। भाजपा नेता स्थिति स्पष्ट करें कि पूर्व कांग्रेस सरकार के समय शुरू हुए कार्यों के अलावा सुजानपुर विस क्षेत्र के लिए प्रदेश सरकार व स्थानीय भाजपा नेताओं की क्या उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को बातें करना आती हैं लेकिन काम करवाने में हमेशा नाकाम रहते हैं। सरकार में इन लोगों की कोई पूछ नहीं हो रही है जिस कारण अब बरगलाकर हड़बड़ी में अनापशनाप बोलते रहते हैं। 

उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने ही सुजानपुर में एस.डी.एम. कार्यालय भी खुलवाया था और मिनी सचिवालय का भी निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा और भी ढेर सारे कार्य करवाए हैं, जिनकी फेहरिस्त काफी लंबी है, लेकिन वर्तमान सरकार कोई एक कार्य भी सुजानपुर के भीतर शुरू नहीं करवा पाई है। रविवार देर शाम सुजानपुर के वार्ड नं. 5 में आयोजित भव्य कार्यक्रम में राजेंद्र राणा ने कहा कि सत्ता में आते ही भाजपा देश की जनता को जाति, धर्म व मजहब के नाम पर बांटने का प्रयास करती है तथा सरकार की गलत नीतियों का विरोध करने वालों पर लाठियां भांजी जा रही हैं तथा नागरिकता संशोधन अधिनियम पर भी सरकार जनता के बीच जाकर खुद को पाक साफ साबित करने में लगी हुई है।

 इससे पहले विधायक राजेंद्र राणा ने 8 महिला मंडलों को अपनी स्वेच्छा से कुर्सियां, बर्तन व गैस की भट्ठियां भेंट की, जिनमें शिव शक्ति महिला मंडल, काली माता महिला मंडल, जैन महिला मंडल, डोली महिला मंडल, बल्ला महिला मंडल, सरस्वती महिला मंडल, जागृति महिला मंडल व ब्रह्मपुरी महिला मंडल शामिल हैं। 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!