Edited By kirti, Updated: 09 Sep, 2018 11:56 AM
क्षेत्र में डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां पर डेंगू अभी तक पूरी तरह से कंट्रोल से बाहर है। ई.एस.आई. अस्पताल परवाणु में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 766 तक पहुंच गया है। रोजाना कई लोगों को डेंगू अपना शिकार बना रहा है। ई.एस.आई. अस्पताल...
परवाणु : क्षेत्र में डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां पर डेंगू अभी तक पूरी तरह से कंट्रोल से बाहर है। ई.एस.आई. अस्पताल परवाणु में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 766 तक पहुंच गया है। रोजाना कई लोगों को डेंगू अपना शिकार बना रहा है। ई.एस.आई. अस्पताल में अभी तक आए डेंगू के मामलों में से 304 कालका व बाकी शेष 462 मामले परवाणु के विभिन्न सैक्टरों के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हैं। रोजाना अस्पताल में करीब 15-20 मामले आ रहे हैं।
सबसे अधिक मामले परवाणु के साथ लगते टकसाल गांव से आए हैं। बता दें कि परवाणु में डेंगू से निपटने के लिए प्रशासन ने टीमों का गठन कर जागरूकता अभियान चलाया था। इसके साथ ही शहर में रोजना फॉङ्क्षगग भी की जा रही थी लेकिन इसके बाद भी डेंगू के डंक को अभी तक कम नहीं किया जा सका है।