केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी मंजूरी, फोरलेन से जुड़ेगा औद्योगिक क्षेत्र परवाणु

Edited By Vijay, Updated: 08 Sep, 2018 07:01 PM

nitin gadkari approves industrial area parwanoo will be link to fourlane

प्रदेश का सबसे पुराना औद्योगिक क्षेत्र परवाणु फोरलेन से जुड़ेगा। केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इसकी सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान की है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. राजीव सहजल, सांसद वीरेन्द्र कश्यप व भाजपा नेता चंद्र मोहन ठाकुर...

सोलन (नरेश): प्रदेश का सबसे पुराना औद्योगिक क्षेत्र परवाणु फोरलेन से जुड़ेगा। केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इसकी सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान की है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. राजीव सहजल, सांसद वीरेन्द्र कश्यप व भाजपा नेता चंद्र मोहन ठाकुर अपनी इस मांग को लेकर शनिवार को केन्द्रीय मंत्री से दिल्ली में मिले।  पिंजौर से टी.टी.आर. तक बने फोरलेन से वाया कामली परवाणु को जोड़ा जाएगा। इससे इस औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत करीब 500 औद्योगिक इकाइयों को लाभ मिलेगा और कालका में लगने वाले जाम से निजात भी मिलेगी।

सड़कों की हालत सुधारने के लिए केन्द्र से मांगा बजट
इसके अलावा मंत्री ने कसौली निर्वाचन क्षेत्र की सड़कों की हालत सुधारने के लिए भी केन्द्र सरकार से बजट जारी करने का आग्रह किया क्योंकि प्रदेश में हुई भारी बारिश के चलते सड़कों को काफी नुक्सान हुआ है। केन्द्रीय मंत्री ने प्रदेश की सड़कों हालत को सुधारने के लिए हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है। इसके अलावा परवाणु से सोलन तक बन रहे फोरलेन के निर्माण को लेकर भी केन्द्रीय मंत्री से चर्चा हुई। बरसात के कारण फोरलेन का निर्माण कार्य बाधित हुआ है। बरसात के बाद इस निर्माण कार्य में तेजी लाई जाएगी और निर्धारित समय सीमा में इसे पूरा किया जाएगा।

फोरलेन से वाया कामली जोड़ा जाएगा परवाणु
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने बताया कि केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने परवाणु को फोरलेन से जोडऩे की मंजूरी प्रदान कर दी है। इसे वाया कामली जोड़ा जाएगा। इसके अलावा कसौली निर्वाचन क्षेत्र की सड़कों के लिए बजट की मांग की गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!