NIT हमीरपुर में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने प्रशासन पर जड़े गंभीर आरोप

Edited By Ekta, Updated: 07 Jun, 2019 12:40 PM

nit hamirpur

एनआईटी हमीरपुर में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने एनआईटी प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए अब मोर्चा खोल दिया है। सैकड़ों कर्मचारियों ने कामकाज ठप करके पिछले दो दिनों से एनआईटी परिसर में धरने पर बैठे हुए हैं। एनआईटी प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोले...

हमीरपुर (अरविंदर): एनआईटी हमीरपुर में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने एनआईटी प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए अब मोर्चा खोल दिया है। सैकड़ों कर्मचारियों ने कामकाज ठप करके पिछले दो दिनों से एनआईटी परिसर में धरने पर बैठे हुए हैं। एनआईटी प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोले हुए कर्मचारियों ने सीधे-सीधे प्रशासन पर आरोप जड़ा है कि न तो समय पर वेतन दिया जा रहा है और सफाई कर्मचारियों के समन्वयक डॉ. सिद्धार्थ जोकि मैकेनिक विभाग में कार्यरत हैं उनकी मनमानी से खफा होकर कर्मचारियों ने न्याय की गुहार लगाई है। 

कर्मचारियों ने समन्वयक पर शोषण करने का आरोप लगाया है। धरना प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि एनआईटी परिसर में पिछले दो दिनों से धरना पर बैठे हुए हैं और प्रशासन द्वारा समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है तो उल्टा एनआईटी के काम करवाने के बाद क्वाडीनेटर द्वारा घर का काम करवाया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सफाई कर्मचारियों को गंदी गालियां दी जाती है और कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की धमकियां दी जाती है। जिससे कर्मचारियों में गहरा रोष पनपा हुआ है।

वहीं पत्रकारों के साथ मुख्य गेट पर ड्यूटी पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड के द्वारा बदमीजी किए जाने पर प्रेस क्लब में कड़ा रोष प्रकट किया है। धरना करने गए पत्रकारों को सिक्योरिटी गार्ड के द्वारा अपशब्द कहने पर लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ का अपमान किए जाने पर प्रेस क्लब अध्यक्ष दिनेश कंवर के साथ पूरे पत्रकारों ने एनआईटी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। साथ ही जल्द ही इसकी शिकायत करने का भी निर्णय लिया है।








 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!