निर्भया को मिला इंसाफ, लोगों ने मनाई खुशियां

Edited By kirti, Updated: 20 Mar, 2020 06:15 PM

nirbhaya got justice people celebrated happiness

दिल्ली में निर्भया केस में चारों आरोपियों को दी गई फांसी के बाद पूरे देश में लोगों ने राहत की सांस ली है। हमीरपुर में महिला कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अनीता वर्मा ने खुशी जाहिर की है।

शिमला : देश को झकझोर देने वाले निर्भया रेप और हत्याकांड के चार आरोपियों को शुक्रवार सुबह 5.30 बजे तिहाड़ जेल में फांसी पर लटका दिया गया। निर्भया के गुनाहगारों को फांसी दिए जाने के बाद पूरे देश में हर्ष का माहौल था। तिहाड़ जेल के बाहर भी कई लोग हाथों में तिरंगा लिए खड़े थे। जैसे ही लोगों को निर्भया के गुनाहगारों की मौत की सूचना मिली कुछ स्थानों पर लोगों ने आतिशबाजी कर अपनी खुशी जाहिर की। हिमाचल प्रदेश के भी कई जिलों में लोगोें ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। लोगों ने गुनाहगारों के लिए फांसी देने के फैसले को एक दम सही करार दिया। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि आज की घटना के बाद ऐसे में कुकृत्य करने वालों लोगों को सबक मिलेगा। वहीं लोगों ने बेटियों पर होने वाले अत्याचार के खिलाफ इसे एक अहम फैसला घोषित किया है। लोगों ने उम्मीद जताई है कि इस फांसी के बाद लोगों में डर का माहौल बनेगा। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि फैसला होने में कुछ वक्त जरूर लगा, परंतु यह छोटी मानसिकता और ऐसी दरिदंगी करने वालों के लिए एक सबक है। सुबह फांसी सूचना आने के बाद ही लोगों ने एक-दूसरे को बधाई देना प्रारंभ कर दिया था। कुछ लोगों ने इसे सत्य जीत भी करार दिया है। 
PunjabKesari
हमीरपुर : दिल्ली में निर्भया केस में चारों आरोपियों को दी गई फांसी के बाद पूरे देश में लोगों ने राहत की सांस ली है। हमीरपुर में महिला कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अनीता वर्मा ने खुशी जाहिर की है। अनीता वर्मा ने कहा कि निर्भया केस में फांसी को लटकाने के चलते आरोपियों के हौसलें बुलंद हो रहे थे लेकिन आज देर से ही हुए निर्णय से इस तरह के कुकृत्य करने वालों को सबक सीखना चाहिए। अनीता वर्मा ने कहा कि निर्भया केस में सालों तक केस चला हुआ था और आज बहुत ही अच्छा निर्णय हुआ है। उन्होंने कहा कि निर्भया के अपराधियों को फांसी पर लटकाए जाने के बाद इस तरह के काम करने के लिए सोच रहे लोगों को भी डर पैदा होगा। उन्होंने कहा कि यह फैसला बहुत ही बढिया हुआ है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!