Edited By Ekta, Updated: 26 Jul, 2018 11:49 AM
सुंदरनगर के नैशनल हाईवे-21 पर चमुखा में फोरलेन कंपनी द्वारा लगाया गया डंगा गिरने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। वीरवार को पहाड़ी का पूरा मलबा डंगे पर आ गया। जिसके चलते इसके साथ लगते घरों को खाली करवाया गया। प्रशासन और पुलिस की टीम के साथ-साथ आपदा...
सुंदरनगर (नितेश): सुंदरनगर के नैशनल हाईवे-21 पर चमुखा में फोरलेन कंपनी द्वारा लगाया गया डंगा गिरने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। वीरवार को पहाड़ी का पूरा मलबा डंगे पर आ गया। जिसके चलते इसके साथ लगते घरों को खाली करवाया गया। प्रशासन और पुलिस की टीम के साथ-साथ आपदा प्रबंधन टीम भी मौके पर पहुंची गई है। वहीं हाईवे पर एक तरफ की आवाजाही बंद की गई है। हर आने-जाने वाले वाहनों को सतर्क रह कर चलने के निर्देश दिए जा रहे हैं। बता दें कि इससे 15 दिन पहले भी हाईवे पर पहाड़ी का मलवा गिरा था। वो मार्ग अभी भी बहाल नहीं हुआ है।