अब शिमला शहर को संवारेगी NGO, MC ने किया करार

Edited By Ekta, Updated: 05 Aug, 2019 04:14 PM

ngo will now implement shimla city

शिमला की वादियों को अब शहर की खुद सेवी संस्थाएं संवारेगी। राजधानी शिमला के रिज व मॉल रोड की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए नगर निगम खुद सेवी संस्थाओं की मदद ले रहा है। शहर के मॉल रोड रिज के पास की खाली पड़ी पहाड़ियों के सौंदर्यीकरण को नगर निगम की महापौर...

शिमला (तिलक राज): शिमला की वादियों को अब शहर की खुद सेवी संस्थाएं संवारेगी। राजधानी शिमला के रिज व मॉल रोड की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए नगर निगम खुद सेवी संस्थाओं की मदद ले रहा है। शहर के मॉल रोड रिज के पास की खाली पड़ी पहाड़ियों के सौंदर्यीकरण को नगर निगम की महापौर ने सोमवार को शिमला की संस्थाओं के साथ बैठक की। यहां खाली पड़ी जगहों के सौंदर्यीकरण को लेकर बात की गई। नगर निगम की महापौर कुसुम सदरेट ने कहा कि शहर की खुद सेवी संस्थाएं काफी बार उनके पास आकर काम के लिए बोलते थे तो शहर में जो स्मार्ट सिटी के तहत काम होना था वो नहीं हो पा रहा है जिसे देखते हुए शहर के सौंदर्यीकरण के लिए संस्थाओं को काम दिया जा रहा है।

इन संस्थाओं को डेढ़ माह का समय दिया गया और देखा जाएगा कि किस संस्था द्वारा कैसा काम किया जा रहा है, उसके बाद अन्य क्षेत्रों को सुदंर बनाने के लिए दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर इसके लिए कोई पैसा नहीं देखा बल्कि खुद सेवी संस्थाएं खुद ही खर्च करेगी। मेयर ने कहा कि कई संस्थाओं ने रिज व मालरोड की पहाड़ियों को सजाने के लिए अपनी रूचि दिखाई है।

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!