सोलन में कोरोना के 28 मामलों के साथ हिमाचल में आज 55 नए केस

Edited By Vijay, Updated: 31 Jul, 2020 11:48 PM

news case of corona in himachal

हिमाचल प्रदेश में कोरोना के शुक्रवार को 55 नए मामले आए हैं। संक्रमितों में सोलन के 28, मंडी व के 8 व कांगड़ा के 7, ऊना के 5, सिरमौर के 3, हमीरपुर और चम्बा के 2-2 मरीज शामिल हैं। वही प्रदेश में आज 77 लोग ठीक भी हुए हैं। इनमें सिरमौर में 35, शिमला में...

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में कोरोना के शुक्रवार को 55 नए मामले आए हैं। संक्रमितों में सोलन के 28, मंडी व के 8 व कांगड़ा के 7, ऊना के 5, सिरमौर के 3, हमीरपुर और चम्बा के 2-2 मरीज शामिल हैं। वही प्रदेश में आज 77 लोग ठीक भी हुए हैं। इनमें सिरमौर में 35, शिमला में 13, बिलासपुर में 7, सोलन में 6, कांगड़ा में 8, चम्बा में 4, हमीरपुर में 3 और एक मरीज ऊना में ठीक हुआ है। अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2564 पहुंच गई है जबकि 1076 सक्रिय मामले हैं। अब तक 1459 लोग कोरोना के ठीक हो चुके हैं।

सोलन जिला में सामने आए 28 कोरोना पॉजिटिव मामले बीबीएन क्षेत्र से सामने आए हैं। इनमें नालागढ़ के 2 हैल्थ केयर वर्कर, बसंतीबाग में पहले पॉजिटिव आए व्यक्ति के  सीधे संपर्क में आकर संक्रमित हुए 3 लोग, संजीव कालोनी गुरुमाजरा के 5 ट्रैवलर, पहले पॉजिटिव आए व्यक्ति के संपर्क में आकर संक्रमित हुआ एमसी लियोड कंपनी का एक कर्मचारी, रैंडम सैंपलिंग के आधार पर ग्रीन लाम पंजेहड़ा के 3 और 5 अन्य जगह से, एचबी फेस-3 में पहले पॉजिटिव आए व्यक्ति के संपर्क में आए 6 लोग, स्टील वर्ड कंपनी का एक ट्रैवलर, सिक्का होटल का एक ट्रैवलर जबकि एक सर्दी-जुकाम की शिकायत वाला व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। सिरमौर में सामने आए 3 नए मामले नाहन के हैं, जिसमें पूर्वी मोहल्ला की 39 वर्षीय महिला और 26 वर्षीय युवक, तथा अप्पर स्ट्रीट के 58 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

मंडी जिला में कोरोना के 8 नए मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमेंं धार कपाही का 27 वर्षीय व्यक्ति, महादेव सुंदरनगर का 5 वर्षीय बच्चा और 12 वर्षीय लड़की, पैलेस कालोनी का 39 वर्षीय व्यक्ति, गहरी बल्ह का 36 वर्षीय व्यक्ति, कटियाना का 23 वर्षीय व्यक्ति, टिहरा का 30 वर्षीय व्यक्ति व करसोग का 64 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। हमीरपुर जिला में सामने 2 नए मामलों में चंडीगढ़ से लौटा हरमंदर गांव का 52 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। यह व्यक्ति होम क्वारंटाइन में था। वहीं लेह से लौटा लोहरड़ा गांव का 43 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया। उक्त व्यक्ति भी होम क्वारंटाइन में था।

कांगड़ा जिला में आए 7 नए मामलों में तहसील पालमपुर में लेह से 16 जुलाई को लौटा सेना का 20 वर्षीय जवान, तहसील बैजनाथ में पहले पॉजिटिव केस के संपर्क में आई 41 वर्षीय महिला, तहसील बैजनाथ में 20 जुलाई को जालंधर से लौटा 52 वर्षीय व्यक्ति, तहसील पालमपुर में 22 जुलाई को मुंबई से लौटा 52 वर्षीय व्यक्ति, तहसील फतेहपुर का 45 वर्षीय व्यक्ति, तहसील फतेहपुर का 19 जुलाई को राजस्थान से लौटा 22 वर्षीय युवक व एक 38 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आए हैं।

ऊना में 5 नए मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें एक ही परिवार के दादा-दादी और 6 वर्षीय पोता भी शामिल है। मंडी जिला में शुक्रवार को जिलाभर से 8 नए कोरोना पॉजिटिव आए। वहीं हमीरपुर में 2 और सिरमौर में 3 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसके अलावा चम्बा जिला में कोरोना का 2 नए मामले सामने आए हैं। इनमें लेह से लौटा 42 वर्षीय सेना का जवान पॉजिटिव पाया गया है। उसे मिलिटरी अस्पताल डल्हौजी शिफ्ट कर दिया गया है। इसके अलावा पहले पॉजिटिव सेना के जवान का एक प्राइमरी कॉन्टैक्ट भी पॉजिटिव पाया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!