Breaking : सोलन में एक साथ कोरोना के 25 नए केस, हिमाचल में आज अब तक 63 केस

Edited By Vijay, Updated: 29 Jul, 2020 08:34 PM

news case of corona in himachal

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला में एक फिर बड़ा कोरोना विस्फोट हुआ है। जिला में एक साथ 25 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 22 मामले बीबीएन से सामने आए हैं, जिनमें से कुछ मामले इंस्टीच्यूशनल क्वारंटाइन के हैं। इनमें सारा उद्योग का एक कर्मचारी भी शामिल है।...

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला में एक फिर बड़ा कोरोना विस्फोट हुआ है। जिला में एक साथ 25 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 22 मामले बीबीएन से सामने आए हैं, जिनमें से कुछ मामले इंस्टीच्यूशनल क्वारंटाइन के हैं। इनमें सारा उद्योग का एक कर्मचारी भी शामिल है। वहीं 3 मामले एमएमयू कुम्हारहट्टी से सामने आए हैं। हालांकि इससे पहले भी बीबीएन का एक मामला सामने आ चुका है। यानी सोलन में आज के ही दिन 26 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।

वहीं कांगड़ा जिला में भी 13 और लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। 13 मामलों में से 8 लोग एक ही परिवार के पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें 4 बच्चे, 3 महिलाएं व 1 पुुरुष शामिल है। इनकी उम्र 1 से 67 वर्ष के बीच है। ये सभी पहले पॉजिटिव आए व्यक्ति के संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा 5 अन्य लोग भी पॉजिटिव पाए गए हैं। कुल्लू जिला के निरमंड में 9 मामले नए सामने आए हैं। उक्त सातों लोग पश्चिम बंगाल से लौटे हैं और सभी को क्वारंटाइन सैंटर में रखा गया था।

हमीरपुर में भी 2 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें टौणी देवी हैल्थ ब्लॉक की 18 वर्षीय लड़की व बड़सर हैल्थ ब्लॉक का 28 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। वहीं सिरमौर जिला में भी 2 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। बता दें कि इससे पहले मंडी जिला में आज के दिन 7 और शिमला में 4 नए मामले सामने आ चुके हैं। कुल मिलाकर प्रदेश में आज के दिन अब तक 63 नए मामले सामने आ चुके हैं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!