Breaking News : सोलन में एक साथ 33 लोग कोरोना पॉजिटिव, हिमाचल में आज 39 नए केस

Edited By Vijay, Updated: 09 Jul, 2020 09:58 PM

news case of corona in himachal

हिमाचल प्रदेश में दिन भर की शांति के बाद एक बड़ा कोरोना विस्फोट हुआ है। बता दें कि देर शाम तक हिमाचल कोरोना का कोई भी नया केस नहीं आया था लेकिन उसके बाद सोलन में एक साथ 33, शिमला में 3, ऊना में 2 और मंडी जिला में कोरोना का एक नया मामला सामने आया है।

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में दिन भर की शांति के बाद एक बड़ा कोरोना विस्फोट हुआ है। बता दें कि देर शाम तक हिमाचल कोरोना का कोई भी नया केस नहीं आया था लेकिन उसके बाद सोलन में एक साथ 33, शिमला में 3, ऊना में 2 और मंडी जिला में कोरोना का एक नया मामला सामने आया है। हिमाचल में आज 12 लोग ठीक हुए हैं। इसमें कांगड़ा और सोलन में 5-5 व हमीरपुर और ऊना से 1-1 मरीज ठीक हुआ है। वीरवार को प्रदेश में 39 नए मामलों के बाद अब कोरोना के कुल मामलों का आंकड़ा 1140 और एक्टिव केस 238 हो गए हैं।

सोलन में एक साथ 33 नए मामले

सोलन जिला में वीरवार को एक साथ 33 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। एक साथ इतने मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। इनमें से अधिकतर मामले बीबीएन क्षेत्र से हैं। यहां के एक उद्योग के 29 कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए हैं। इसी उद्योग का एक कर्मचारी सबसे पहले कोरोना संक्रमित पाया गया था। उसके बाद कंपनी को सील कर दिया गया था और कर्मचारियों को होम क्वारंटाइन किया गया था। इसके बाद यहां का एक कर्मचारी पॉजिटिव आया था और अब 29 कर्मचारी पॉजिटिव आए हैं। इसी तरह झाड़माजरी में 2 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। ये दोनों मां-बेटी हैं और होम क्वारंटाइन में थीं। बीबीएन के अलावा अर्की में भी 2 मामले कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इनमें एक बच्चा व एक बुजुर्ग महिला शामिल है। यह लोग दिल्ली से कुछ दिनों पहले आए दंपत्ति के ही साथ आए हुए रिश्तेदार हैं। जिला स्वास्थ्य अधिकारी एनके गुप्ता ने पुष्टि करते हुए बताया कि अब जिला में कुल पॉजिटिव केसों की संख्या 160 हो गई है जिसमें 64 केस एक्टिव हैं।

शिमला के रोहड़ू में 3 कोरोना पॉजिटिव

शिमला जिला में सामने आए कोरोना के 3 मामले रोहड़ू क्षेत्र के हैं। इनमें रोहड़ू का 27 वर्षीय युवक जोकि 1 जुलाई को दिल्ली से लौटा था। इसको इंस्टीच्यूशनल क्वारंटाइन किया गया था। वहीं 22 और 23 वर्षीय 2 युवक जम्मू-कश्मीर से लौटे थे। इनको होम क्वारंटाइन किया गया था। मूल रूप से ये जम्मू-कश्मीर के ही रहने वाले हैं और रोहड़ू में कॉन्ट्रैक्टर का काम करते हैं। वहीं मंडी जिला में सामने आए मामले के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

ऊना में  80 वर्षीय वृद्धा सहित 2 कोरोना पॉजिटिव

जिला ऊना में वीरवार को कोरोना के 2 मामले पॉजिटिव आए हैं। सीएमओ डॉ. रमन शर्मा ने बताया कि आज कोरोना जांच के लिए भेजे गए 217 सैम्पल में से 213 नैगेटिव, 2 मामले पॉजिटिव जबकि 2 सैंपल रिजैक्ट हुए हैं। पॉजिटिव पाया गया पहला मामला हरोली उपमंडल के भदसाली गांव का है। 54 वर्षीय व्यक्ति दिल्ली से लौटा था। दूसरा मामला उपमंडल गगरेट के ओयल गांव के थपला गांव की 80 वर्षीय वृद्धा पॉजिटिव आई है। वह पंजाब से लौटी थी। थपला और भदसाली के दोनों पॉजिटिव मरीज होम क्वारंटाइन थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!