हिमाचल में ITBP के 5 जवानों सहित 26 और कोरोना पॉजिटिव, 42 लोग हुए ठीक

Edited By Vijay, Updated: 01 Jul, 2020 11:18 PM

news case of corona in himachal

हिमाचल प्रदेश में कोरोना का कहर लगातार जारी है। बुधवार को प्रदेश में जहां पहले 7 मामले आए थे, वहीं अब 19 और नए मामले सामने आए हैं। कुल मिलाकर प्रदेश में आज कोरोना के 26 नए मामले सामने आए हैं। देर रात सामने आए 19 मामलों में किन्नौर में 5, कांगड़ा में...

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में कोरोना का कहर लगातार जारी है। बुधवार को प्रदेश में जहां पहले 7 मामले आए थे, वहीं अब 19 और नए मामले सामने आए हैं। कुल मिलाकर प्रदेश में आज कोरोना के 26 नए मामले सामने आए हैं। देर रात सामने आए 19 मामलों में किन्नौर में 5, कांगड़ा में 5, हमीरपुर में 3, मंडी में 2, ऊना में 2, सोलन और लाहौल-स्पीति में 1-1 मामला सामने आया है। वहीं पहले आए 7 मामलों में बिलासपुर में 2, हमीरपुर में 2, कांगड़ा, सिरमौर, और शिमला से 1-1 मामला सामने आया था। हालांकि राहत की बात यह है कि प्रदेश में आज 42 लोग ठीक भी हुए हैं। इनमें अकेले हमीरपुर जिला में 22 लोग ठीक हुए है। इसके अलावा कांगड़ा में 9, ऊना में 7 तथा चम्बा, मंडी, सोलन और शिमला में 1-1 मरीज ठीक हुआ है। आज आए 29 नए मामलों के बाद अब प्रदेश में कोरोना के कुल मामले 979 और एक्टिव केस 341 हो गए हैं।

आईटीबीपी के 5 जवान कोरोना पॉजिटिव, एरिया सील

किन्नौर में आईटीबीपी के 5 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उक्त जवान जम्मू-कश्मीर से शिफ्ट होकर यहां आए थे और अपना क्वारंटाइन पीरियड पूरा कर रहे थे। इनके पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब पूरा एरिया सील कर दिया गया है। एसडीएम डॉ. अरविंद शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।

कांगड़ा में सेना के 2 जवानों सहित 6 कोरोना पॉजिटिव

कांगड़ा जिला में सेना के 2 जवानों सहित 6 नए मामले सामने आए है। इनमें गांव खैरियां तहसील ज्वाली के खैरियां गांव 33 वर्षीय सेना का जवान और देहरी गांव का 21 वर्षीय सेना का जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उक्त दोनों जवान दिल्ली से लौटे थे और होम क्वारंटाइन में थे। वहीं ज्वाली तहसील के भरमाड़ गांव का 40 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उक्त व्यक्ति उत्तर प्रदेश से लौटा था और ज्वाली में ही इंस्टीच्यूशनल क्वारंटाइन था। इसके अलावा रानीताल के समीप घुमाला गांव, डाकघर ठाकुरद्वारा के 68 और 78 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव के संपर्क  में आकर संक्रमित हुए हैं। वहीं इसके अलावा पहले आए मामले में कांगड़ा के पालमपुर तहसील के गांव कुठेड़ा डाकघर छैंछड़ी खैरा की 65 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। महिला 16 जून को दिल्ली से आई थी।

हमीरपुर में 5 कोरोना पॉजिटिव

हमीरपुर में भोरंज क्षेत्र 3 मामले सामने आए हैं। इनमें 28 साल का युवक और 52 व 46 साल की महिला शामिल है। इसके अलावा पहले आए 2 मामलों में भोरंज क्षेत्र के शेर महल में संस्थागत क्वारंटाइन 440 वर्षीय व्यक्ति जोकि गुडगांव से लौटा था और सासन झनियारी में होम क्वारंटाइन 72 वर्षीय व्यक्ति जोकि गाजियाबाद से लौटा था, कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

मंडी में कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के पत्नी व बेटा भी पॉजिटिव

मंडी जिला के उपमंडल जोगिंद्रनगर की ग्राम पंचायत तलकेहड़ के मचकेहड़ गांव में रविवार को एक व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद बुधवार को पत्नी व उनका बेटा भी पॉजिटिव पाए गए हैं। उल्लेखनीय है कि कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति 22 जून को परिवार के साथ अपनी गाड़ी से दिल्ली से लौटा था और होम क्वारटांइन में था। प्रशासन ने 26 जून को पूरे परिवार के सैंपल लिए थे, जिसमें रविवार को व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, उसका ट्रीटमैंट 28 जून से कोरोना सैंटर ढांगसीधार में चल रहा है। वहीं लाहौल-स्पीति में सामने आए मामले के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

सोलन में कोरोना पॉजिटिव नर्स का पति भी संक्रमित

सोलन जिला के परवाणु की पंचकूला के निजी अस्पताल में कार्यरत नर्स का पति भी पॉजिटिव आ गया है। हालांकि वह क्वारंटाइन था। वह परवाणु में एक उद्योग में कार्यरत है। उसकी पत्नी के पॉजिटिव आने के बाद उद्योग  को भी सील कर दिया था। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है।

ऊना में बुजुर्ग महिला सहित 2 पॉजिटिव

ऊना में सामने 2 नए मामलों में संघनेई की एक 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला व गगोह का 20 वर्षीय युवक शामिल है। उक्त बुजुर्ग महिला दिल्ली से लौटी थी और होम क्वारंटाइन में थी। वहीं 20 वर्षीय युवक नोएडा से लौटा था और क्वारंटाइन सैंटर में रखा गया था। इन 2 नए मामलों के बाद अब जिला में कोरोना के कुल मामले 110 हो गए हैं जबकि एक्टिव केस 29 हैं।

बिलासपुर में 2 युवक कोरोना पॉजिटिव

बिलासपुर जिला में 23 और 17 वर्षीय 2 युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। घुमारवीं के गाहर का 23 वर्षीय युवक दिल्ली से लौटा था जबकि गांव मलेटा 17 वर्षीय युवक बेंगलुरु से लौटा था। इन दोनों युवकों को घुमारवीं के निरंकारी भवन व स्वारघाट के होटल माऊंट व्यू में संस्थागत संगरोध किया गया था। देर रात आई रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद इन्हें अब उपचार हेतु कोविड केयर सैंटर शिवा आयुर्वैदिक कालेज में शिफ्ट किया गया है।

शिमला व सिरमौर में 2 कोरोना पॉजिटिव

शिमला व सिरमौर जिला में भी 2 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। शिमला में कोरोना पॉजिटिव पाया गया युवक 23 जून को तमिलनाडू से लौटा था और संस्थागत क्वारंटाइन में था। मूल रूप से यह युवक तमिलनाडू का ही निवासी है। युवक यहां मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है। वहीं सिरमौर में के पांवटा साहिब में 16 जून को दिल्ली से पत्नी और बच्चों के साथ अपने ससुराल लौटा व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गय है। उक्त व्यक्ति परिवार सहित  संस्थागत क्वारंटाइन में था। उक्त व्यक्ति की दो बार रिपोर्ट नैगेटिव आई, जिसके बाद 29 जून को फिर से रिपोर्ट भेजी गई तथा बुधवार आई रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!